फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Villagers beheaded in the block for not taking action against corruption

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने ब्लाक में मुड़वाया सिर

Tue, 24 Sep 2019 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers beheaded in the block for not taking action against corruption
बिहार ब्लाक के मलावा छजईपुर में भष्टाचार की जानकारी पुलिस को देते लोग। - फोटो : PRATAPGARH
गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तीसरे दिन सोमवार को भी ब्लाक में घेराव व प्रदर्शन किया। बीडीओ ने जांच के लिए 15 दिन की मोहलत मांगी। इस पर ग्रामीणों ने दो दिन का समय दिया। इस पर बात बिगड़ गई। इस पर बीडीओ ने पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन

उधर, बीडीओ के इस कार्य से नाराज लोगों ने सिर मुड़वाना शुरू कर दिया। हालांकि शाम को बीडीओ ने मंगलवार से तीन लोगों की जांच टीम बनाकर गांव भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

बिहार विकास खंड के मलावां छजयीपुर गांव में विकास कार्यों में हुई अनियमितता को लेकर ग्रामीण ब्लाक में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को फिर ग्रामीणों ने बाघराय बाजार में रैली निकाली और ब्लाक का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लाक कर्मियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। ग्रामीणों का कहना है कि पात्रों को आवास व शौचालय का लाभ नहीं मिला है। शौचालय की स्थिति बद से बदतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाली-खड़ंजा आदि में भी अनियमितता का आरोप लगाया गया। सोमवार को बीडीओ राजेंद्र तिवारी ने 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से काफी देर बात की। उन्होंने 15 दिन का समय मांगा, लेकिन ग्रामीण दो दिन का वक्त दे रहे थे। इसको लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। इस पर बीडीओ ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणेां को समझाया कि वह शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें।
कार्यालय में तोडफ़ोड़ व धमकी नहीं दी जानी चाहिए। हालांकि ग्रामीणों ने उन्हें इसके लिए आश्वस्त किया। इसके बाद बीडीओ के इस कृत्य से नाराज ग्रामीणों ने ब्लाक में ही मुंडन कराना शुरू कर दिया। गांव के गिरिजाशंकर शुक्ल, सिद्धनाथ यादव, प्यारेलाल सरोज, ननकू राम सरोज, अशोक तिवारी ने सिर मुड़ाते हुए कहा कि जांच होने तक सिर पर बाल नहीं आने देंगे।

इसके साथ ही कहा कि वह अब बीडीओ से बात नहीं करेंगे। उधर, शाम को फिर बीडीओ ने ग्रामीणों से बात की और कहा कि वह अगले दिन जांच टीम भेज रहे हैं। लोग धरना खत्म कर दें। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि वह जांच कराएं, धरना चलता रहेगा। कार्रवाई से संतुष्ट होने के बाद ही प्रदर्शन खत्म किया जाएगा।

हिार ब्लाक में भ्रष्टाचार के विरोध में मुंडन कराते मलावा छजईपुर के लोग।

हिार ब्लाक में भ्रष्टाचार के विरोध में मुंडन कराते मलावा छजईपुर के लोग।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed