{"_id":"611bf87c8ebc3e43276c46fe","slug":"villager-dies-due-to-truck-collision-police-took-possession-of-the-truck-pratapgarh-news-ald3135668168","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया
Wed, 18 Aug 2021 03:11 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 03:11 PM IST
सार
खेत की तरफ जा रहे ग्रामीण को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे संग्रामगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। एसआरएन ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। इससे परिजनों में...
विज्ञापन
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर चौरंग निवासी गंगा प्रसाद यादव की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
खेत की तरफ जा रहे ग्रामीण को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे संग्रामगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। एसआरएन ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई है।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर चौरंग निवासी गंगा प्रसाद यादव (58) सोमवार की रात करीब नौ बजे साइकिल से खेत देखने जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें सीएचसी संग्रामगढ़ ले गए। वहां से चिकित्सकों ने एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों मे कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी सूरसती, बेटा महेंद्र, रामकुमार, कृष्ण कुमार का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के भाई कामता प्रसाद की सूचना पर पहुंची संग्रामगढा़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भागते समय झींगुर के पास ट्रक ने तीन गायों को कुचल दिया। इसके बाद चालक लक्ष्मीगंज के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गया। संग्रामगढ़ पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई।