फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Village-village campaign to save water

पानी बचाने के लिए गांव-गांव चलेगा अभियान

Tue, 16 Jul 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Village-village campaign to save water
पानी बचाने के लिए गांव-गांव चलेगा अभियान
विज्ञापन

स्वास्थ्य, शिक्षा, लघु सिंचाई, उद्यान, जलनिगम, कृषि सहित सभी विभागों को मिली जिम्मेदारी
शहर, गांव में चलेगा जल संचयन का अभियान, घर से निकलने वाला पानी नहीं होगा बर्बाद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पानी का दुरुपयोग रोकने और बरसात के जल को संरक्षित करने के लिए शहर से लेकर गांव तक जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में राजनेता, अधिकारी के साथ ही सामान्य महिलाओं और पुरुषों को शामिल किया जाएगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, लघु सिंचाई, उद्यान, जल निगम, कृषि सहित सभी विभागों को इस अभियान में जोड़ा जा रहा है।
बूंद-बूंद पानी व्यक्ति के लिए कितना आवश्यक है, और किस प्रकार पानी के दुरुपयोग को रोककर संरक्षित किया जा सकता है। इसका टिप्स देने के लिए अधिकारी अब गांव-गांव में जाएंगे। वर्ष 2022 तक पानी की विकराल समस्या से निपटने के लिए शासन ने अभी से लोगों को जागरुकर करने का फैसला किया है। जिले में जल संरक्षण अभियान पूरे वर्ष चलाया जाएगा। जल संरक्षण में सभी विभागों को बराबर का जवाबदेह बनाने के लिए पत्र जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, जिला पंचायतराज विभाग, विकास, लघु सिंचाई, उद्यान, जल निगम, कृषि सहित सभी विभागों को इस अभियान में जोड़ा गया है। आठ टाउन एरिया, नगरपालिका के साथ ही जिले के 1255 ग्राम पंचायतों में यह अभियान चलाने के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाई गई है। प्राइमरी, मिडिल स्कूलों, इंटरकालेजों, डिग्रीकालेजों में बच्चों को शपथ दिलाने के साथ ही उनका महत्व भी बताया जाएगा। घरों से निकलने वाला पानी बर्बाद नहीं होगा, बल्कि सोख्ता गड्ढा बनाकर पानी को संरक्षित करने की पहल की जाएगी। परिवार के सदस्यों के साथ ही ग्राम प्रधानों और सचिवों का भी सहयोग लिया जाएगा। फिलहाल प्रचार-प्रसार के लिए अभी कोई बजट नहीं मिला है, मगर शासन से धनराशि मिलते ही विभागों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट--------
रिचा मिश्रा को बनाया गया है नोडल अधिकारी
रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव(आईएएस) रिचा मिश्रा को जिले का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अभियान को गति देने और जिले में होने वाले प्रयास से भारत सरकार में बैठे अधिकारियों को अवगत कराएंगी। इसलिए कोई चाहकर भी लापरवाही नहीं बरत पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन--------
पानी को संरक्षित करने की बात तो सभी करते हैं, मगर बहुत कम लोग ही अमल करते हैं। इसलिए लोगों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराकर जल संरक्षण की दिशा में पहल की जाएगी। ग्राम पंचायतों और टाउन एरिया में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
धीरेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed