फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   viligers road jaam

पुलिस के रवैये पर भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 04 Sep 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sun, 04 Sep 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
viligers road jaam
न्यूज
पट्टी के होशि्‍ायारपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार की जान हादसे में नहीं गई थ्‍ाी। उसकी हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव नाले में फेंक दिया था। मामले में पुलिस के रवैये से नाराज ग्रामीणों ने  रविवार को बंधवा -पट्टी मार्ग पर रामकोला के करीब जाम लगा दिया। आखिरकार पुलिस ने केस दर्ज किया तब जाकर दो घंटे बाद जाम समाप्त हो सका। इसके बाद परजिन अंतिम संस्कार  के लिए राजी हुए।
विज्ञापन


बतादें कि पट्टी कोतवाली के होशियारपुर निवासी प्रमोद कुमार उर्फ शराबी (25) पुत्र राजपत्ति बीते शुक्रवार की सुबह मछली मारने निकला था। दूसरे दिन उसका शव डंडवा नाले में मिला था। उसकी मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि पूरे सुखचैन निवासी कुल्लू पांडेय व उसके दो बेटों ने प्रमोद को गायब कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले को महज हादसा मानती रही। खास बात यह रही कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। इसके बाद भी पट्टी पुलिस मामले को रफा-दफा करने का प्रयास करती रही। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों संग रविवार की सुबह पट्टी बंधवा बाजार मार्ग पर शव रखकर रामकोला के करीब जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम की खबर मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त करने का प्रयास करने लगी, लेकिन ग्रामीण कुल्लू पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की जिद पर अडे़ रहे। मृतक की मां का आरोप था कि पप्पू पांडेय की बांस की कोठ काटते समय कुल्लू पांडेय ने उसके बेटे को गायब कर देने की धमकी दी थी। घटना की जानकारी मिलने पर तहसील प्रशासन के साथ ही सीओ पट्टी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों से बातचीत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। रिपोर्ट की काॅपी मिलने के बाद ही सड़क से ग्रामीणों ने शव को हटाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं आरोपी घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed