{"_id":"5df534ef8ebc3e87cd193757","slug":"video-recording-will-be-in-practical-exam-pratapgarh-news-ald2629763129","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयोगात्मक परीक्षा की होगी वीडियो रिकार्डिंग, मनमाने नंबर नहीं दे सकेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयोगात्मक परीक्षा की होगी वीडियो रिकार्डिंग, मनमाने नंबर नहीं दे सकेंगे शिक्षक
विज्ञापन

वीडियो क्लिप को रखना होगा सुरक्षित, जमा करना होगा कार्यालय में
डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को दिया निर्देश, तैयारी में जुटे कालेज प्रशासन
प्रयोगात्मक परीक्षा में इस बार शिक्षक मनमाने नंबर नहीं दे पाएंगे। परीक्षा की एक-एक गतिविधि बकायदा वीडियो रिकार्डिंग होगी। वीडियो क्लिप को सुरक्षित कार्यालय में जमा करना होगा। डीआईओएस ने प्रयोगात्मक परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा है।
जिले में 41 राजकीय, 78 सहायता प्राप्त व 650 से अधिक वित्तविहीन हाइस्कूल व इंटर कालेज हैं। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 199 परीक्षा केेंद्र बनाए गए हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा 30 दिसंबर से 13 जनवरी 2020 तक होगी। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा नैतिक योग, खेल व शारीरिक शिक्षा तथा इंटरमीडिएट की नैतिक येाग, खेल एंव शारीरिक शिक्षा की परीक्षा होगी। कालेजों में आमतौर पर यह परीक्षा सिर्फ नाम की होती है। शिक्षक महज कोरम पूरा करते हैं और मनमाने तरीके से नंबर बांट देते हैं। मगर इस बार परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए विभाग ने नई पहल शुरू की है। इसके लिए परीक्षकों को सीसीटीवी कैमरे की नजर में न सिर्फ परीक्षा आयोजित करनी होगी, बल्कि इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी करनी होगी। संपूर्ण परीक्षा की बाकायदा वीडियो क्लिप तैयार की जाएगी। परीक्षा की सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकार्डिंग, मोबाइल रिकार्डिंग की क्लिप विद्यालय में सुरक्षित रखी जाएगी। ऐसे में प्रयोगात्मक परीक्षा में शिक्षक अपनी मनमानी नहीं कर सकेंगे। योग्यता के अनुरूप ही उन्हें नंबर देना पड़ेगा। डीआईओएस सर्वदानन्द ने इस संबंध में प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा है। इधर प्रयोगात्मक परीक्षा की कड़ाई की खबर से परीक्षार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए यह पहल की गई है। प्रधानाचार्यों को कालेजों में व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।