Prayagraj: सब्जी विक्रेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर से कुछ दूर खेत में मिला शव
मंगलवार सुबह वह मंडी जाने के लिए सब्जी को टेंपो पर लाद कर घर से कुछ दूर शौच करने के लिए निकला। काफी समय बीत जाने के बाद जब घर वापस नहीं लौटा तो बेटा विकास, विमलेश वगांव के सनी, प्रिंस उसे खोजने निकले तो देखा वह रामचंद्र वर्मा के पंपिंग सेट मशीन के समीप लहसुन के खेत में मृत पड़ा था।
विस्तार
संदिग्ध परिस्थितियों में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजन पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सर्कल पर गांव निवासी राम प्रताप वर्मा (42) पुत्र गया प्रसाद सब्जी का कारोबार करता है।
मंगलवार सुबह वह मंडी जाने के लिए सब्जी को टेंपो पर लाद कर घर से कुछ दूर शौच करने के लिए निकला। काफी समय बीत जाने के बाद जब घर वापस नहीं लौटा तो बेटा विकास, विमलेश वगांव के सनी, प्रिंस उसे खोजने निकले तो देखा वह रामचंद्र वर्मा के पंपिंग सेट मशीन के समीप लहसुन के खेत में मृत पड़ा था।
मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची दिलीपपुर पुलिस व नायब तहसीलदार पट्टी पवन कुमार सिंह ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर परिजन पड़ोसियों के ऊपर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीपपुर राधेश्याम ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला नहीं लग रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पांच जून को है बेटी की शादी
प्रतापगढ़ मृतक राम प्रताप के दो बेटे विकास व विमलेश से बड़ी बेटी मनीषा है। जिसकी शादी पांच जून को तय हुई है। बेटी की हाथ पीले होने से पहले पिता का साया बच्चों से उठ गया। पत्नी रेखा व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।