फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Varanasi-Lucknow Intercity operations resumed

Pratapgarh News: वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी का संचालन बहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Varanasi-Lucknow Intercity operations resumed
प्रतापगढ़। 22 सितंबर तक निरस्त लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन रेलवे बोर्ड ने बहाल कर दिया। आज से यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चलेगी।
विज्ञापन

मां बेल्हादेवी-वाराणसी रेलमार्ग पर पड़ने वाले जंघई जंक्शन के पास ट्रैक मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके चलते बीएल, बीपीएल, इंटरसिटी एक्सप्रेस, जौनपुर-रायबरेली इंटरसिटी, जनता और पंजाबमेल सहित नौ ट्रेनों को संचालन रेलवे बोर्ड ने बंद कर दिया। इससे वाराणसी जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।
समस्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने लखनऊ-वाराणसी के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन बहाल कर दिया। यह ट्रेन मंगलवार से नियमित सुबह आठ बजे जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट के बाद वाराणसी के लिए रवाना हो जाएगी। वाराणसी से चलकर शाम सात बजे मां बेल्हादेवी जंक्शन पर पहुंचेगी। पांच मिनट के बाद ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन

डीआरएम के औचक निरीक्षण के बाद बढ़ी ट्रैक निगरानी
प्रतापगढ़। चार दिन पूर्व मां बेल्हादेवी जंक्शन पर पहुंचे डीआरएम ने ट्रैक का निरीक्षण किया तो तमाम कमियां सामने आईं। उन्होंने चीफ रेल पथ निरीक्षक और सिग्नल इंस्पेक्टर को फटकार लगाई। दोनों लोगों का तबादला जम्मू करने को कहा। चार्जशीट भी थमा दी। इसके बाद से अफसरों ने ट्रैक की निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम एसएम शर्मा बीते चार दिनों पहले जंघई से लखनऊ के बीच ट्रैक का विंडो निरीक्षण कर रहे थे। गौरा के बाद मां बेल्हादेवी जंक्शन का निरीक्षण किया। मां बेल्हादेवी जंक्शन पर ट्रैक देखने लगे। इस दौरान कई प्वॉइंट में खामियां देखकर डीआरएम नाराज हो गए। उन्होंने पहले रेल पथ निरीक्षक से पूछताछ की। फिर सिग्नल इंस्पेक्टर से जानकारी ली।
दोनों लोगों ने बताया कि एक दिन के भीतर 21 प्वाइंट देखे गए। रिपोर्ट दूसरे दिन तैयार की गई। इस पर डीआरएम नाराज हो गए। दोनों अफसरों का तबादला जम्मू करने का निर्देश दिया। लखनऊ पहुंचने के बाद सिग्नल इंस्पेक्टर और चीफ पथ निरीक्षक अजय आनंद को चार्जशीट देते हुए जवाब मांग लिया है।

एक रेल कर्मचारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि प्वाॅइंट की जांच दिन और रात की जा रही है। रात में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। डीआरएम एसएम शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कार्रवाई जो होगी उसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed