फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   vahan damage

सड़क हादसों में तीन की मौत, 15 लाेग घायल

Wed, 27 Apr 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 27 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
vahan damage
crime
नगर के बाईपास पर बारातियों से भरी क्वॉलिस सामने से आ रही गिट्टी लदे ट्रक से टकरा गई। इससे ट्रक खड्ड में पलट गया। जबकि जीप के परखचे उड़ गए। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक समेत दो लोग वाहन के भीतर ही फंस गए। ग्रामीणों की मदद से बॉडी काटकर उन्हें बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। वहीं अन्य हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जनपद मुख्यालय के बिहारगंज बाजार से एक बारात कोल्हुआ जौनपुर गई थी। बुधवार तड़के सुबह एक क्वॉलिस जीप में भरकर बाराती वापस बिहारगंज आ रहे थे। पट्टी नगर के बाईपास पर पहुंचने पर क्वॉलिस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप के परखचे उड़ गए, जबकि ट्रक खड्ड में पलट गया। आवाज सुनकर तमाम ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। हादसे के बाद जीप चालक पिंकू विश्वकर्मा व साथ बैठे आशीष गुप्ता गाड़ी के अंदर फंस गए। जबकि गाड़ी में सवार शिवपूजन विश्वकर्मा, प्रकाशचंद्र शुक्ल, जितेन्द्र सिंह, शिवपूजन विश्वकर्मा, शैलेश विश्वकर्मा, अंगद सिंह, सुनील व अनिल समेत कुल 13 लोग घायल हुए। ट्रक चालक संजय व खलासी को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह जीप की बॉडी काटकर अंदर फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस से सभी घायल सीएचसी गए। जहां चालक व अनिल को जिला मुख्यालय रेफर किया गया।
विज्ञापन


वहीं मानधाता थाना क्षेत्र के पुरैला निवासी अनुज प्रजापति (18) मंगलवार को रिश्तेदार के घर अवसानगंज जेठवारा गया था। वहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बुधवार सुबह वह बाइक से घर लौट रहा था। सासूपुर गेल इंडिया कंपनी कार्यालय के करीब सामने से आ रही बेकाबू मैजिक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। इसी बीच मौका पाकर चालक वाहन लेकर भाग निकला। लोगों की मदद से एंबुलेंस उसे लेकर सीएचसी गई। डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। अनुज के घर एंबुलेंस कर्मचारियों ने फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन रोते बिलखते अस्पताल भागे। देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।वहीं सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को बस ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने शोर मचाया, लेकिन चालक बस लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  महेशगंज थाना क्षेत्र के परियावां गांव निवासी राजाराम (65) मंगलवार देर शाम सड़क पार कर रहा था। इस दौरान बेकाबू एक बस ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस लेकर भाग निकला।वहीं नवाबगंज थाना क्षेत्र के मुराइन का पुरवा शेख मोहम्मदपुर गांव निवासी श्रीनाथ यादव (60) पुत्र शिव गुलाम अपने बेटे कृष्णा के साथ साइकिल से परियावां बाजार जा रहा था। इस दौरान बाजार पहुंचते ही उसे चक्कर आया और वह साइकिल से गिर गया। जब तक लोग उसे उठाते उसकी मौत हो गई। बेटे ने बताया कि पिता खेत में फसल कम होने के कारण परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed