{"_id":"610987448ebc3eba8a40f945","slug":"vaccine-fell-short-in-the-campaign-too-uproar-at-many-centers-pratapgarh-news-ald3125140157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को मातदेने वाला वैक्सीन का 40 हजार डोज भी पड़ गया कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को मातदेने वाला वैक्सीन का 40 हजार डोज भी पड़ गया कम
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागर में कोविड वैक्सीनेसन शिविर में लगी लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
मंगलवार को कोरोना टीकाकरण के महाअभियान में भी वैक्सीन कम पड़ गई। कई केंद्रों पर टीका लगवाने आए लोगों ने वैक्सीन न मिलने पर जमकर हंगामा किया। बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। हंगामा देखकर स्वास्थ्य कर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ गई। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण महाअभियान के तहत एक दिन में रिकार्ड चालीस हजार लोगों को टीका लगाया।
शासन ने मंगलवार को जिले में टीकाकरण का महाअभियान चलाने के लिए वैक्सीन की चालीस हजार डोज मुहैया कराई थी। हर ब्लॉक के दो से तीन गांवों के साथ सीएचसी और पीएचसी स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा था। दोपहर बारह बजे के बाद ज्यादातर बूथों पर वैक्सीन खत्म हो गई। टीका लगवाने के लिए हर बूथों पर चार से पांच सौ लोग पहुंच गए थे। ऐसे में नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके चलते स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुलिस बुलानी पड़ी।
गौरा सीएचसी के सुलतानपुर बाजार में बूथ बनाया गया था। करीब चार से पांच गांव के लोगों को टीकाकरण की जानकारी दी गई थी। जबकि महज दो सौ डोज लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी पहुंचे थे। दो घंटे के अंदर ही वैक्सीन खत्म हो गया। इस पर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। रानीगंज ट्रामा सेंटर में भीड़ अधिक होने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। मानधाता में वैक्सीन खत्म होने के बाद हंगामा होता रहा। वैक्सीनेटर ने इसकी जानकारी जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी को दी।
विज्ञापन
कम पड़ गई वैक्सीन, कक्ष छोड़कर भाग निकले वैक्सीनेटर
पीएचसी रानीगंज कैथोला में वैक्सीन कम होने पर डॉक्टर और कर्मचारी को अस्पताल छोड़कर भागना पड़ा। कर्मचारी हीरालाल ने बताया कि वैक्सीन थी, लेकिन लोगों को उग्र होते देख चिकित्सक टीकाकरण बंदकर भाग निकले। घुइसरनाथनाथ सेंटर पर भी टीकाकरण के लिए भीड़ जुटी। यहां पर भी लोग हल्ला मचाते रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाकांकर में टीकाकरण के लिए जुटे लोग हंगामा करते रहे।
कोहड़ौर में वैक्सीन की कमी के चलते टीका लगवाने आए लोगों ने जमकर हंगामा किया। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों केे खरीखोटी सुनाई। उधर, शहर में मंगलवार को रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल और बच्चा बैंक फ्रेंडस ग्रुप, बीबीएफजी के तत्वावधान में डेंटल केयर सेंटर भंगवाचुंगी में लगे कैंप में 170 लोगों ने टीका लगवाया।

कोहडौर में वैक्सीन न लगाये जाने पर हंगामा कर रहे लोगों को समझाते अधीक्षक भरत पाठक।- फोटो : PRATAPGARH

रानीगंज कैथोला में वक्सीन के लिए हंगामा करते लोग। संवाद- फोटो : PRATAPGARH