फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   vacated the house and set it on fire

Pratapgarh News: घर को खाली कराया और लगा दी आग

Fri, 23 Jun 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 23 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
vacated the house and set it on fire
घर को खाली कराया और लगा दी आग
विज्ञापन

- सात आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर, मारपीट और कपड़ा फाड़ने का भी आरोप
पट्टी। आसपुर देवसरा के मोलनापुर में सात लोगों ने एक घर जबरन खाली कराकर आग लगा दी। इस दौरान लूटपाट भी की गई। भुक्तभोगी ने आरोपियों पर मारपीट करने और कपड़े फाड़ने का का भी आरोप लगाया है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी आराधना गिरी पत्नी त्रिलोकीनाथ गिरी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार की रात साढ़े आठ बजे गांधियावा गांव के रहने वाले सात लोग पहुंचे । सभी उनके पति को त्रिलोकीनाथ गिरी को गालियां देते हुए मारने पीटने लगे और एक व्यक्ति ने उनके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन

आरोपियों जान से मारने की धमकी देते हुए घर खाली कराया। जान बचाकर सभी लोग घर से कुछ दूर स्थित नाले की तरफ भागे आरोपियों ने घर में लूटपाट करते हुए घर में आग लगा दिया। थोड़ी देर में घर और सामान जल गया। त्रिलोकीनाथ ने मामले की सूचना आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष को दी। उसके बाद पुलिस अधीक्षक को फोन करके मामले की जानकारी दी। भुक्तभोगियों के मुताबिक मौके पर पुलिस पहुंची तो पीड़ित परिवार की जान किसी तरह बची। मौके पर आसपुर देवसरा एसओ संजय पांडे ने लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता बोले, भाजपा समर्थकों ने दहशत फैलाई
इस मामले में आसपुर देवसरा तृतीय से सपा के जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने मामले को संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिलेश यादव को मदद करने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि त्रिलोकीनाथ गिरी समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनका घर ही नहीं जलाया मारपीट कर दहशत भी फैलाई है। सपा के कार्यकर्ता त्रिलोकीनाथ अपने घर को सपा के पोस्टर और बैनर से ढक रखा था। जिससे नाराज भाजपा के समर्थकों ने जमकर तांडव मचाया। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मामले में मदद करने की गुहार लगाई है।
.........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed