फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Utensil trader beaten up on complaint of poor food

Pratapgarh News: घटिया खाने की शिकायत पर बर्तन कारोबारी को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Utensil trader beaten up on complaint of poor food
शहर के बाबागंज स्थित स्नेह होटल में शुक्रवार की रात घटिया खाने की शिकायत पर सरेआम बर्तन कारोबारी को मालिक और कर्मचारियों ने जमकर पीटा। शिकायत पर पुलिस ने होटल मालिक समेत कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो व ऑडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पल्टन बाजार निवासी हेमंत माखीजा ने मुकदमा दर्ज कराया। शिकायती पत्र में कहा कि उसने स्नेह होटल में खाने का आर्डर दिया। उसका छोटा भाई व बर्तन कारोबारी सतीश मखीजा खाना लेने गया था। वह खाना लेकर घर लौटा। कड़ाही पनीर कम होने व दूसरे खाने की सामग्री ठीक न होने पर सतीश खाद्य पदार्थ लेकर होटल पहुंचा। शिकायत करने पर होटल मालिक विष्णु खंडेलवाल व अन्य कर्मचारियों ने मिलकर उसे पीटा। मारते हुए उसे प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग तक ले आए। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप पर उसकी जान बची। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल पर लगी सीसीटीवी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed