फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uproar over the flag hoisting near the temple, soldiers attacked

प्रतापगढ़: मामूली विवाद को लेकर ग्रामीणों के बीच मारपीट, शांत करने गए सिपाहियों पर भी हमला

Thu, 16 Jul 2020 03:23 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the flag hoisting near the temple, soldiers attacked
पुलिस टीम पर हमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के धंधवल गांव में मंदिर के पास लगीं झंडियां उखाड़ने को लेकर बुधवार को भवदासपुर और धंधवल गांव के ग्रामीणों के बीच मारपीट और पथराव हो गया। सूचना पर पहुंचे सिपाहियों पर भी ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। 

विज्ञापन


इससे लखपेड़ा पुलिस चौकी पर तैनात दो सिपाही घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। सिपाहियों पर हमले की खबर के बाद तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में दबिश देने लगी।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के धंधवल गांव के लोगों ने बूढ़े बाबा शिवमंदिर पर मंगलवार को रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया था। जहां शाम को पाठ समाप्त होने के बाद भंडारा होना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारे के पहले मंदिर के आसपास लगाई गईं झंडियों को भवदासपुर के रहने वाले रामकृपाल का बेटा उखाड़ रहा था। यह देख धंधवल गांव के रामफल ने विरोध किया। जिसे लेकर उनके बीच तकरार होने लगी। 

हालांकि लोगों ने दोनों को समझाबुझाकर हटा दिया। भंडारा शुरू होते ही भवदासपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में लाठी-डंडा लेकर शिवमंदिर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों गांवों के लोगों के बीच मारपीट व पथराव होने लगा। 

भंडारे में शामिल लोग जान बचाकर भागने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर लखपेड़ा पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही रवि कुमार व अखिलेश भागकर मौके पर पहुंचे। मारपीट व पथराव करने वाले लोगों को दोनों सिपाही हटाने लगे, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था।

ऐसे में थानाध्यक्ष को सूचना देने के बाद दोनों सिपाही दोनों गांवों के लोगों को भगाने के लिए दौड़ाने लगे। इस बीच शरारतीतत्वों ने सिपाहियों पर पथराव कर दिया। जिसमें सिपाही रवि कुमार का सिर फट गया और अखिलेश के हाथ में चोटें आईं। 

यह देख सिपाही पीछे हट गए। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद हमलावर भाग निकले। घायल सिपाहियों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। 

घटना को गंभीरता से लेते हुए महेशगंज, कुंडा से भी पुलिस फोर्स बुला ली गई। एसओ संग्रामगढ़ ने बताया कि सिपाहियों पर हमला करने वालों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed