{"_id":"5d83e41e8ebc3e015c0cabda","slug":"uproar-of-advocates-agitating-against-officers-pratapgarh-news-ald255367718","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों के खिलाफ आंदोलनरत अधिवक्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों के खिलाफ आंदोलनरत अधिवक्ताओं का हंगामा
विज्ञापन
लालगंज तहसील में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : PRATAPGARH
एसडीएम व नायब तहसीलदार के खिलाफ लगभग दस दिनों से आंदोलनरत अधिवक्ताओं ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया। बाद में अफसरों व अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल के बीच वार्ता में तीन दिनों के भीतर मांगों को पूरा किए जाने पर सहमति बनी है। लालगंज तहसील में एसडीएम विनीत उपाध्याय व नायब तहसीलदार बृजमोहन शुक्ल की कार्यप्रणाली से आहत अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
अधिवक्ताओं ने अफसरों को हटाए जाने समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार व प्रदर्शन जारी रखा है। एसडीएम व एनटी के विरोध में उतरे अधिवक्ता गुरुवार को संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विकास मिश्र की अगुवाई में तहसील परिसर में एकजुट हो गए। सैकड़ों की संख्या में जुटे अधिवक्ता अध्यक्ष विकास मिश्र के साथ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कोर्ट समेत विभिन्न कार्यालयों के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
तहसील परिसर में हंगामे के चलते अफरा तफरी का माहौल बन गया। अधिवक्ताओं के हंगामें के चलते कुछ देर बाद एसडीएम विनीत उपाध्याय, तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव व नायब बृजमोहन तहसील के सामने पीडब्लूडी के गेस्ट हाउस में चले गए। बाद में तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव के प्रस्ताव पर अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल व अफसरों के बीच गेस्ट हाउस में काफी देर तक वार्ता हुई। वार्ता के दौरान एसडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को तीन दिन के भीतर अधिकतर समस्याओं के निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
जिस पर अधिवक्ताओं ने भी सहमति जताई। इसके बाद भी समस्याओं का निस्तारण नही किया गया तो अधिवक्ताओं ने आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर महामंत्री आशीष तिवारी, उपाध्यक्ष राजेश सरोज, अखिलेश श्रीवास्तव, टीपी यादव, राव वीरेंद्र सिंह, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, सुशील शुक्ल, देवी प्रसाद मिश्रा, दिनेश मिश्रा, संदीप सिंह, अजय शुक्ल, राम अभिलाख यादव, संतोष पांडेय, धीरेंद्र शुक्ल, केबी सिंह, शेष तिवारी, संजय सिंह, आदि मौजूद रहे।