{"_id":"5fca8ad38ebc3ecf9c742a4d","slug":"uproar-in-the-court-over-the-strike-the-functioning-of-the-courts-under-the-supervision-of-the-police-pratapgarh-news-ald2931916162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल को लेकर कचहरी में हंगामा, पुलिस की निगरानी में अदालतों में हुआ कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल को लेकर कचहरी में हंगामा, पुलिस की निगरानी में अदालतों में हुआ कामकाज
विज्ञापन
अधिवक्ताओं केे बवाल के बाद दीवानी न्यायालय में तैनात पुलिस।
- फोटो : PRATAPGARH
कचहरी में हड़ताल को लेकर शुक्रवार को हंगामा हो गया। न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच हुई कहासुनी के बाद भारी संख्या में फोर्स तैनाती की गई। पुलिस की निगरानी में जिला अदालतों में कामकाज हुआ। इधर, सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय दिन भर फोर्स के साथ डटे रहे।
अधिवक्ताओं के तीनों संगठनों ने बृहस्पतिवार को बैठक करके हड़ताल समाप्त करने और शुक्रवार से न्यायिक कार्य करने का फैसला लिया था। शुक्रवार को जब कचहरी खुली तो अधिवक्ताओं का एक गुट न्यायिक अफसरों के पास हड़ताल का प्रस्ताव लेकर पहुंच गया। जिसे न्यायिक अधिकारियों ने मानने से इंकार कर दिया।
इससे नाराज अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं के आक्रामक रुख की जानकारी होते ही भारी संख्या में फोर्स कचहरी पहुंच गई। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने अधिवक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। मगर कचहरी का माहौल गर्म होने से दिनभर पुलिस कचहरी में तैनात रही । इधर पुलिस की निगरानी में अदालतों में न्यायिक कार्य प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन
बगैर पहचान पत्र प्रवेश वर्जित
जिला अदालत में सात नवंबर से बगैर पहचान पत्र के कोई भी अधिवक्ता प्रवेश नहीं कर पाएगा। सुरक्षा की दृष्टिकोण से यह व्यवस्था लागू की गई है। जिला जज ने कहा है कि जनपद न्यायालय से निर्गत पहचान पत्र ही मान्य होगा।
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव आज
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को सुबह नौ बजे से तीन बजे तक होगा। एल्डर कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष जय नारायण सिंह ने बताया कि 1.30 बजे से दो बजे तक लंच रहेगा। उन्होंने मतदान के दौरान कोविड-19 के बचाव के लिए मानक का पालन करने को कहा है।

दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बवाल के दौरान गेट पर जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH