{"_id":"5d85261a8ebc3e93ba1b19f8","slug":"uproar-among-students-over-water-problem-in-kasturba-school-pratapgarh-news-ald255461119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा विद्यालय में पानी की समस्या पर छात्राओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा विद्यालय में पानी की समस्या पर छात्राओं का हंगामा
विज्ञापन
लालगंज में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से बाहर जातीं छात्राएं।
- फोटो : PRATAPGARH
कस्तूरबा विद्यालय में पानी की समस्या से परेशान दर्जनभर छात्राएं गुरुवार को घर जाने लगीं। हालांकि वार्डन के समझाने के बाद वह लौटने के लिए तैयार हो गईं। इस पर विद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली। जांच के दौरान यहां वार्डन व शिक्षिका में तनातनी के चलते छात्राओं को उकसा कर विद्यालय छोडने की बात सामने आई है।
लालगंज के सराय जानमती स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में गुरुवार को नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला। करीब दर्जनभर छात्राएं विद्यालय परिसर की छत पर रखी टंकी में पानी नहीं होने की बात कहते हुए अपना बैग लेकर परिसर से निकल पड़ीं। छात्राओं के अचानक विद्यालय छोड़क़र जाने की जानकारी पर स्कूल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। वार्डन समेत कर्मचारियों ने छात्राओं को बुलाया, लेकिन वह लौटने को तैयार नहीं हुईं। बाद में किसी तरह समझाबुझाकर आधे घंटे बाद उन्हें वापस परिसर में लाया गया।
बीएसए के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह खंड शिक्षाधिकारी मो. रिजवान मामले की जांच के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंच गए। वार्डन प्रतिभा कुशवाहा ने उन्हें बताया कि बिजली खराब होने से पानी की टंकी भरी नहीं जा सकी। लेकिन परिसर में इंडिया मार्का हैंडपंप की व्यवस्था भी है, जिसके बाद भी अचानक कुछ छात्राएं जाने लगी। बीईओ ने घर जाने के लिए निकली छात्राओं से पूछताछ की तो वह कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हुईं।
विज्ञापन
अधिकतर छात्राओं ने विद्यालय परिसर में मिलने वाली सुविधाओं पर संतोष जताया। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि वार्डन व शिक्षिका के बीच तालमेल न होने से आए दिन इस विद्यालय में कुछ न कुछ होता रहता है। बीईओ मो. रिजवान ने पानी की समस्या से निजात के लिए पानी की टंकी की क्षमता बढ़ाने के साथ ही जनरेटर की व्यवस्था शीघ्र करने की बात छात्राओं से कही है।
पानी की किल्लत के चलते छात्राएं घर जाना चाहती थीं। इसके लिए जनरेटर की व्यवस्था के साथ ही पानी की टंकी की क्षमता बढ़ाई जाएगी। स्टाफ में तालमेल का अभाव दिख रहा है। इस मामले की जांच भी की जा रही है।
मो. रिजवान, बीईओ, लालगंज