फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uproar against road widening, SDM meets traders

Pratapgarh News: सड़क चौड़ीकरण के विरोध में हंगामा, व्यापारियों से मिले एसडीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Uproar against road widening, SDM meets traders
एनएचआई द्वारा मकान गिराने का मुआवजा न देने पर मानिकपुर थाने पहुंचे व्यापारी। संवाद
प्रयागराज-लखनऊ हाईवे के चौड़ीकरण में दुकान और मकान गिराए जाने के विरोध में मानिकपुर के व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने बताया कि एनएचएआई के ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहे हैं और सड़क के एक तरफ ही मकानों को गिरा रहे है।
विज्ञापन

जिससे व्यापारियों का काफी नुकसान हो रहा है। सोमवार को एसडीएम कुंडा भरत राम ने राजस्व टीम और एनएचएआई के इंजीनियर विकल्प सिंह के साथ मानिकपुर थाने पर व्यापारियों के साथ बैठक की। समस्या सुनने के बाद तत्काल नौ सदस्यीय टीम गठित की।
विज्ञापन

इसमें मानिकपुर नायब तहसीलदार आदित्य मौर्य और लेखपाल समेत व्यापार मंडल के सौरभ और हासिम को टीम का हिस्सा बनाया गया है। साथ ही हफ्ते भर में पूरे मामले की जांच कर मकान और सड़क की नाप की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। मुआवजा दिलाए जाने के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए, और इंजीनियर को निर्देश दिया कि जब तक जांच पूरी न हो जाए, किसी के मकान को गिराया न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed