UP Nikay Chunav : एक साथ होगी अध्यक्ष व सभासदों के मतों की गिनती, एक ही पेटिका में डाले गए हैं दोनों मतपत्र
अभी तक निकाय चुनाव में पहले सभासद व अध्यक्ष पद की मतपेटिका अलग-अलग होती थी। जिसके चलते अलग-अलग मतगणना भी होती थी। मतगणना के दौरान समस्या मतपत्रों के कम होने पर खोजने की होती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक नगर पालिका व 18 नगर पंचायतों की मतगणना 13 मई को होनी है। इसके लिए प्रशासनिक अमला मतगणना की तैयारियों में जुटा था लेकिन आयोग के एक आदेश से अब पहले की तरह मतगणना में पेंच फंस गया है। इस बार आयोग अध्यक्ष व सभासद के मतों की गिनती अलग-अलग टेबल पर एक साथ कराना चाहता है। इसके लिए कवायद भी शुरू हो गई है लेकिन निर्वाचन आयोग के आदेश का इंतजार है।
दरअसल अभी तक निकाय चुनाव में पहले सभासद व अध्यक्ष पद की मतपेटिका अलग-अलग होती थी। जिसके चलते अलग-अलग मतगणना भी होती थी। मतगणना के दौरान समस्या मतपत्रों के कम होने पर खोजने की होती थी। कम अंतर की जीत के बाद यह समस्या अधिक बढ़ जाती थी।
इस समस्या को देखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक मतपेटिका में अध्यक्ष व सभासद के मतपत्र डाले गए हैं। मतदान के बाद पूर्व के आदेशों के क्रम में छह स्थानों पर मतों की गणना होनी है। नगर पालिका परिषद बेल्हा की मतगणना जीआईसी में होगी। इसके अलावा संत एंथोनी,स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी, स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज रानीगंज, तुलसी इंटर मीडिएट कॉलेज बाबूगंज, तहसील लालगंज में मतगणना केंद्र बनाया गया है।
इन मतगणना स्थलों पर एक नगर पालिका समेत 18 नगर पंचायतों की मतगणना होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनायक शुक्ला ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश का इंतजार है। इस बार अध्यक्ष व सभासद के मतों की गिनती साथ-साथ होने की संभावना बन रही है।
सबसे पहले पट्टी तो सबसे बाद में आए नगर पालिका का परिणाम
नगर निकाय चुनाव में सबसे पहले पट्टी तो सबसे बाद में नगर पालिका का परिणाम आएगा। नगर पंचायत पट्टी में कुल मतदाता 9 हजार हैं। यहां का मतदान प्रतिशत भी कम है। ऐसे में पट्टी नगर पंचायत का परिणाम पांच घंटे की गिनती के बाद समाप्त हो जाएगा। इसके बाद कटरामेदनीगंज, अंतू, प्रतापगढ़ सिटी, कोहड़ौर के परिणाम आएंगे। सबसे अंत में नगर पालिका परिषद बेल्हा की मतगणना पूरी होगी। यहां कुल मतदाता 1,11,119 मत है। यहां 49.24 फीसदी मतदान हुआ है।
अंतू नगर पंचायत के दशरथ नगर वार्ड में सबसे अधिक हुआ मतदान
नगर पंचायत अंतू के सीमा विस्तार के बाद नया वार्ड दशरथ नगर बना। यहां मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। ब्लॉक मुख्यालय व प्राथमिक स्कूल सरैया में बनाए गए दो बूथों पर 932 मतदाताओं ने वोट डाले। इस वार्ड में 1541 मतदाता थे। वहीं सभी चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाली जोलहटी में 831 में कुल 523 मतदाताओं ने वोट डाला। नेवढिया में 869 में 585, डींगुर चेरई मिश्र का पुरवा में 1098 में 711,लोनियामऊ में 683 में 549, बिराहिमपुर में 759 में 587, बैजनथवा में 777 में 530, अठगवां दुबान में 1027 में 694, सतीगंज में 893 में 627,जालिपानगर में 870 में 590, अठगवां मिश्रान में 1227 में 611 लोगों ने मतदान किया।