{"_id":"612533bf8ebc3e0b132f252f","slug":"up-board-the-number-of-questions-will-be-less-the-examination-of-dissatisfied-candidates-will-be-of-two-hours-pratapgarh-news-ald314107240","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: प्रश्नों की संख्या होगी कम, दो घंटे की होगी असंतुष्ट परीक्षार्थियों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: प्रश्नों की संख्या होगी कम, दो घंटे की होगी असंतुष्ट परीक्षार्थियों की परीक्षा
Wed, 25 Aug 2021 04:56 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 04:56 PM IST
सार
बोर्ड का आदेश मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य को इससे अवगत कराया है। विद्यार्थियों को बिना परीक्षा शुल्क दिए एक या अधिक विषयों में अंक सुधार की परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
UP Board: The number of questions will be less, the examination of dissatisfied candidates will be of two hours
विस्तार
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर में प्रमोट किए गए ऐसे परीक्षार्थी जो परीक्षाफल से असंतुष्ट हैं, उन्हें पुन: परीक्षा देने का मौका मिला है। इस परीक्षा में प्रश्नपत्र सिर्फ दो घंटे का होगा। इसमें प्रश्नों की संख्या भी कम रखी जाएगी। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के ऐसे विद्यार्थी जो नंबर से असंतुष्ट हैं, उनके लिए अंक सुधार परीक्षा होने जा रही है। यह परीक्षा 18 सितंबर से छह अक्टूबर के बीच कराई जाएगी। इसमें शर्त यह होगी कि परीक्षार्थियों को मूल्यांकन में मिले अंक ही मान्य होंगे। उनका 21 जुलाई को घोषित रिजल्ट अमान्य हो जाएगा। इसके लिए 27 अगस्त तक प्रधानाचार्य के पास आवेदन जमा करना होगा।
बोर्ड का आदेश मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य को इससे अवगत कराया है। विद्यार्थियों को बिना परीक्षा शुल्क दिए एक या अधिक विषयों में अंक सुधार की परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है। कहा गया था कि जो विद्यार्थी अंकसुधार की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अगली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।
उनका परीक्षा फल 2021 का ही माना जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. सर्वदानंद ने बताया कि 27 अगस्त को प्रधानाचार्य के पास आवेदन किया जाएगा। 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से बोर्ड की वेबसाइट पर इसे अपलोड करा दें। खास बात यह है कि प्रश्नपत्र को हल करने के लिए सिर्फ दो घंटे मिलेंगे। इसमें प्रश्नों की संख्या कम होगी।