फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   UP board result pratapgarh

इंटर तो पास हो गए लेकिन कहां जाएगी यह फौज

Mon, 16 May 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 16 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
UP board result pratapgarh
up board result
इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के लिए जनपद से बाहर जाना होगा। क्योंकि जिले में ऐसे शिक्षण संस्थान नहीं हैं। जबकि परंपरागत विषयों के लिए विद्यार्थियों को भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। 10 मई तक जिले में डिग्री कॉलेजों की संख्या बढ़कर 102 हो गई है। हालांकि इसमें बीएससी और बीकॉम की पढ़ाई गिने-चुने कॉलेजों में होती है।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण 65,806 परीक्षार्थियों की भारीभरकम फौज के लिए सबसे बड़ी समस्या तकनीकी शिक्षा की है। जिले में प्रोफेशनल कोर्स (तकनीकी शिक्षा) के लिए अधिकृत संस्थानों की कमी होने के कारण विज्ञान वर्ग के अधिकांशपरीक्षार्थियों को जिले से बाहर जाना होगा। जिले में बीई, बीबीए, बीसीए, बीफार्मा, बीटेक के लिए अच्छे संस्थान नहीं होने के कारण परीक्षार्थियों को गैरजनपद के संस्थानों का मुंह देखना होगा। स्नातक कक्षाओं में विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थियों को बीएससी, एमएससी और बीकॉम के लिए भी गिने-चुने विद्यालय मिलेंगे। जबकि परंपरागत पाठ्यक्रमों के लिए जिले में डिग्री कॉलेजों की कमी नहीं है।  वर्ष 2013 जहां डिग्री कॉलेजों की संख्या 67 हुआ करती थी, वहीं वर्ष 2016 में डिग्री कॉलेजों की संख्या बढ़कर 102 पहुंच गई है। ग्रामीण इलाकों में खुले अधिकांश डिग्री कॉलेजों में जहां नकल कराने का गोरखधंधा चल रहा है, वहीं परीक्षा के समय मौजूद नहीं रहने वाले परीक्षार्थियों की कापी जमा कराने के लिए मोटी रकम वसूली जा रही है। इसका खुलासा कुलपति के  निरीक्षण में हो भी चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed