फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   UP board result pratapgarh 1

गांव के बच्चों का जलवा

Mon, 16 May 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 16 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
UP board result pratapgarh 1
up board result
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में गांव के बच्चों ने बाजी मारी है। सीमित संसाधनों के बावजूद छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर शहर के बच्चों को टॉपटेन की सूची से काफी दूर कर दिया। सिर्फ हाईस्कूल की परीक्षा में शहर की एक बालिका चौथा स्थान हासिल करने में सफल रही। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम में इस वर्ष गांव के बच्चे हावी रहे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपरों में ग्रामीण इलाके के बच्चे शामिल है। हाईस्कूल की परीक्षा में नवलखी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज भरोखन पट्टी का छात्र उत्कर्ष मिश्रा प्रथम स्थान पर रहा तो इसी विद्यालय का छात्र शिवम सिंह पाल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


तीसरे स्थान पर अखिलेश इंटर कॉलेज नवहादल सांगीपुर की छात्रा केतकी सिंह और ज्ञानोदय इंटरमीडिएट कॉलेज गोतनी की छात्रा मुस्कान यादव संयुक्त रूप से रहीं। शहर के श्रीराम बालिका इंटरकॉलेज की छात्रा आरिषा पाठक चौथे तो बाबागंज स्थित केबी सिंह इंटरमीडिएट कालेज का छात्र देवांश द्विवेदी पांचवें स्थान पर रहा। इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुंडा और लालगंज के बच्चों का जलवा रहा। प्रथम स्थान पाने वाला कमलाशन मौर्य कुंडा इलाके के बाबूलाल इंटर कालेज मऊदारा का छात्र है। इंटरमीडिएट में दूसरे स्थान पर अखिलेश मिश्र, तीसरे पर साक्षी पांडेय, मंजीत कुमार वर्मा, स्वाती सिंह, नीतू सिंह, चौथे स्थान पर पीयूष तिवारी प्रतिभा सिंह, पांचवें स्थान पर स्नेहल सोनी, अनुपम तिवारी रहे। यह सभी बच्चे गांव से हैं। इन्होंने अपने सीमित संसाधनों के बीच मेधा और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed