फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   UP board: problem of networking, how webcasting will happen

यूपी बोर्ड: नेटवर्किंग की दिक्क्त, कैसे होगी वेबकास्टिंग

Wed, 05 Feb 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
UP board: problem of networking, how webcasting will happen
cctv
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में इस बार वेबकास्टिंग की पहल की गई है। मगर नेटवर्किंग की दिक्कत से इसका सफल हो पाना मुश्किल लग रहा है। टेस्टिंग व सेटिंग के बाद भी बराबर नेटवर्किंग की दिक्कत बनी हुई है। महज चंद मिनट के बाद ही नेटवर्क गुल हो जा रहा है। जबकि परीक्षा को महज गिनती भर के दिन शेष हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 18 फ रवरी से शुरू हो रही है। जिले में इस बार 199 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा संपादित कराने के लिए परीक्षा केंदों पर पुख्ता व्यवस्था के दावे किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों में वाइस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था के साथ ही इस बार संपूर्ण परीक्षा की वेबकास्टिंग कराए जाने की पहल की गई है। जिससे कि परीक्षा के दौरान नकलमाफियाओं की दाल न गल सके। सभी परीक्षा केंद्रों को मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम से तथा कंट्रोल रूम को लखनऊ से जोड़ा गया है। विभागीय अफसरों का दावा है कि परीक्षा की बेवकास्टिंग की पूरी तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन

मगर हकीकत इससे इतर है। दरअसल परीक्षा कें द्रों पर नेटवर्क की समस्या बराबर बनी हुई है। कमजोर नेटवर्क के चलते वेबकास्टिंग समुचित ढंग से नहीं हो पा रही है। कंट्रोल रूम से कनेक्टिविटी होने के महज चंद मिनट बाद ही नेटवर्क गुल हो जा रहा है। इससे वेबकास्टिंग नहीं हो पा रही है। विभागीय टीम मशक्कत कर रही है। जबकि परीक्षा अब नजदीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेटवर्किंग की समस्या को देखते हुए नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर शुरू की गई यह पहल सफल होती नहीं दिख रही है। इस बारे में डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि टेस्टिंग के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्किंग की समस्या कहीं- कहीं मिली थी। मगर उसे दूर कर लिया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिंग रिपोर्ट ठीक है।

गुणवत्ताहीन सीसीटीवी कैमरे भी बन रहे वजह
गुणवत्ताहीन सीसीटीवी कैमरे भी बेवकास्टिंग की प्रक्रिया में रोड़ा साबित हो रहे हैं। यह परीक्षा केंद्रों पर तो सही ढंग से संचालित हो रहे हैं, मगर कंट्रोल रूम से कनेक्टिविटी के दौरान फे ल हो जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed