Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   UP Board: Five zonal and 22 sector magistrates to keep eye on exam

यूपी बोर्ड : पांच जोनल और 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट रखेंगे परीक्षा पर नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Five zonal and 22 sector magistrates to keep eye on exam
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जिले के 200 केंद्रों पर यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 फरवरी से प्रारंभ होगी। परीक्षा की निगरानी के लिए अधिकारियों की सूची को अंतिम रूम दिया जा रहा है।
विज्ञापन

परीक्षा को केंद्रों को पांच जोन में बांटा गया है। तहसील स्तर पर बनाए गए जोन में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती परीक्षा के दौरान की जाएगी। इसके साथ ही 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी में लगाए जाएंगे। बोर्ड के परीक्षा केंद्रों पर 200 बाह्य केंद्राध्यक्ष, केंद्राध्यक्ष व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे से भी केंद्रों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण के लिए आठ उड़नदस्ते का भी गठन किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी व डायट प्रधानाचार्य के नेतृत्व में तीन उड़न दस्ते परीक्षा के दौरान केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों के पांच अतिरिक्त उड़न दस्ता परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5000 परीक्षक परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर तैनात किए जाएंगे। इसमें आधे बेसिक शिक्षा विभाग और 50 फीसदी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक शामिल होंगे। जिले में इस बार हाईस्कूल के 51843 और इंटरमीडिएट के 51856 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।


यूपी बोर्ड की परीक्षा को सुचितापूर्ण कराने के लिए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक, बाह्य केंद्राध्यक्ष, केंद्राध्यक्ष तैनात किए जाएंगे। आठ उड़न दस्ता परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।
ओमकार राणा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed