फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Union workers would like to pay

केंद्रीय कर्मचारियों की तरह मिलेगा वेतन

Thu, 26 Feb 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Thu, 26 Feb 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Union workers would like to pay
प्रतापगढ़। राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों की भांति जल्द ही राज्यकर्मियों को वेतन मिलेगा। सरकार से इस दिशा में सकारात्मक वार्ता हो रही है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को प्रधानों के चंगुल से मुक्त कराने और ग्राम रोजगार सेवक, मनरेगा कर्मचारी, रसोइयां और पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाने तक संघर्ष का ऐलान किया है। वह बुधवार को विकास भवन में राज्य कर्मचारी महासंघ के शपथग्रहण कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


बुधवार को विकास भवन में जिले की नई कार्यकारिणी के शपथग्रहण समारोह में राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय पदाधिकारियों का जमावड़ा रहा। जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमार और महामंत्री वकील अहमद के नेतृत्व वाली नई टीम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ कभी भी अन्याय नहीं होने पाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री बजरंगबली यादव ने कहा कि वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए अधिकारियों से कई चरण में बात की गई, मगर सरकार ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की चुप्पी को सरकार कमजोरी समझ रही है। इसके पूर्व जिलामंत्री वकील अहमद ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाते हुए जल्द ही आन्दोलन छेड़ने की धमकी दी है। सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जल्द ही व्यवस्था होने जा रही है कि सफाई कर्मचारियों को महीने की दस तारीख को वेतन मिला करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह, उपाध्यक्ष राकेश सरोज, गोवर्धन सिंह, दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे।


राज्य कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी में 11 पदाधिकारी शामिल हैं। मिथलेश कुमार सिंह अध्यक्ष, राकेश सरोज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बीपी सिंह, मसऊद अहमद, मुकेश कुमार, दिवाकर शुक्ला उपाध्यक्ष, वकील अहमद जिलामंत्री, सतीश चंद्र संगठन मंत्री, श्रीनारायण मिश्र सम्प्रेक्षक, शिवपूजन शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed