फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uncontrolled truck hits PRV van on highway

Pratapgarh News: हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने पीआरवी वैन में मारी टक्कर, एक की मौत, होमगार्ड घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck hits PRV van on highway
प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर नगर कोतवाली के गोड़ें चंवर के करीब रविवार की रात बेकाबू ट्रक ट्रैक्टर में टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़े पीड़ित किसान व होमगार्ड को रौंद दिया। जिससे किसान की मौत हो गई और होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक में फंसे होमगार्ड को मशक्कत के बाद निकाला जा सका। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

गोड़े निवासी भोला गुप्ता (55) ने रविवार की रात डायल 112 पर सूचना दी कि उसकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। कंट्रोल रूम के निर्देश पर पीआरवी पर तैनात दरोगा सत्य नारायण, महिला आरक्षी सपना, साधना मौके पर पहुंचीं। वाहन खड़ी करने के बाद सभी भोला की शिकायत सुन रहे थे। तभी प्रयागराज की ओर जा रहा ट्रक ट्रैक्टर में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े भोला गुप्ता को रौंदते हुए हुए होमगार्ड प्रयागराज के रामफल के इनारी निवासी विकास (35) को कुचल दिया। जबकि दरोगा व महिला आरक्षी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर कोतवाली व कोहड़ौर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल भोला को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ट्रक के नीचे फंसे होमगार्ड विकास को निकालने में पुलिसकर्मी जुट गए। करीब एक घंटे के प्रयास में भंगवा चुंगी से क्रेन मंगाने के बाद ट्रक के नीचे फंसे होमगार्ड को बाहर निकाला जा सका। उसे भी मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह व्यवस्था में लगे रहे। उन्होंने बताया कि हादसे में एक की मौत हुई है। ट्रक चालक महेश पुलिस हिरासत में है। करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार किमी तक लग रहा जाम
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर हादसे के बाद वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। क्रेन की मदद से ट्रक को किनारे कराने के बाद आवागमन बहाल हुआ लेकिन आगे निकलने की जल्दबाजी में जाम लगा रहा। जिसे हटाने में पुलिस मशक्कत करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed