{"_id":"62a63d639caeb61dbb6f3f9d","slug":"uncontrollable-truck-hit-bike-on-highway-young-man-died-pratapgarh-news-ald335026281","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने मारा बाइक में टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने मारा बाइक में टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर शनिवार की रात बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को टक्क्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे सभाजीत (43) की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। जानकारी मिलने पर रोते-बिलखते परिवारीजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मानधाता थाना क्षेत्र के कुशफरा निवासी सभाजीत शनिवार की सुबह अपनी ससुराल जौनपुर के नीभापुर में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से देर रात वह बाइक से घर के लिए निकल पड़ा। फतनपुर थाना क्षेत्र में ग्रामीण बैंक के सामने मुंगराबादशाहपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सभाजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। खबर पाकर पुलिस भी आ गई। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से सीएचसी गौरा ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल के जरिए परिवार के लोगों को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।