फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Unchahar Express will be canceled from September 30

30 सितंबर से निरस्त होगी ऊंचाहार एक्सप्रेस

Tue, 24 Sep 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Unchahar Express will be canceled from September 30
परियावां क्षेत्र के आलापुर में ट्रैक दुरुस्त करते रेलवे कर्मी। - फोटो : PRATAPGARH
अगर आपने चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस से कहीं आने-जाने की योजना बनाई है तो दूसरा विकल्प तलाश लीजिए। टूंडला जंक्शन पर रेलवे की तरफ से स्टेशन यार्ड की रिमाडलिंग के लिए नान इंटरलाकिंग का कार्य होने से चंडीगढ़ समेत कुल 45 ट्रेनें अलग-अलग तिथियों पर निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

निरस्त ट्रेनों के लिए बुक किए गए टिकटों का पूरा किराया वापस हो जाएगा। रेलवे के सूत्रों के अनुसार इस कार्य की वजह से कुल 45 ट्रेने निरस्त रहेंगी। जबकि 35 का संचालन बदले हुए रूट से होगा।
विज्ञापन

दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जाने वाले क्षेत्रीय लोग कुंडा, मानिकपुर, परियावां से ट्रेन न मिलने पर प्रयागराज की ओर रुख करते हैं। टूंडला से होकर प्रयागराज आने -जाने वाली 22 ट्रेनें अलग अलग तिथियों पर निरस्त रहेगी। इसमें प्रयागराज से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में कालका-हावड़ा मेल, गया नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, नंदन-कानन व स्वतंत्रता सेनानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ ऊँचाहार एक्सप्रेस के निरस्त होने से क्षेत्रीय लोगो को डलमऊ, लालगंज, उन्नाव, कानपुर, अलीगढ़, दिल्ली एवं पंजाब के शहरों का आवागमन कठिन हो जाएगा।
आलापुर रेलवे फाटक दो दिन रहेगा बाधित
रेलवे ट्रैक की मरम्मत होने के कारण 34 बी फाटक दो दिन बंद रहेगा। प्रयागराज लखनऊ रेलवे ट्रैक पर परियावा कालाकांकर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर 34 बी रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य शुरू होने पर सोमवार से बुधवार तक यह फाटक बंद रहेगा रेलवे मरम्मत कार्य शुरू होने के कारण आवागमन के लिए लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे ज्यादा लालगंज, प्रतापगढ़ जाने व आने वालों को परेशानी हो रही है। छोटे वाहन मिश्रपुर परसई स्टेशन होते हुए परियावा 35 सी रेलवे फाटक से आ जा रहे है। रेल पथ निरीक्षक ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि 23, 24, 25 तीन दिन के लिए आलापुर रेलवे फाटक पर ट्रैक का मरम्मत कार्य होने से रेलवे फाटक को ब्लाक कर दिया गया है। यह 26 की सुबह खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed