फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two youths of Kunda and Lalganj died in Bikaner

Pratapgarh News: कुंडा व लालगंज के दो युवकों की बीकानेर में मौत

Mon, 07 Aug 2023 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 07 Aug 2023 09:03 PM IST
विज्ञापन
Two youths of Kunda and Lalganj died in Bikaner
मृतक अक्षय गौतम। फाइल फोटो
अहमदाबाद से कार लेकर जा रहे थे राजस्थान, तीन की हालत गंभीर
विज्ञापन

कुंडा के समापुर में इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। अहमदाबाद से काम के सिलसिले में कार से राजस्थान जा रहे कुंडा व लालगंज के दो युवकों की मौत दुर्घटना में हो गई। कार में सवार तीन और लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। खबर मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य शव लाने के लिए रवाना हो गए।
लालगंज कोतवाली के सरायलालमति रामपुर निवासी फूलचंद्र प्रजापति(46) अहमदाबाद में रहकर जाल बनाने का काम करता था। शनिवार को वह साथ में काम करने वाले कुंडा के समापुर निवासी अक्षय गौतम (27) व तीन अन्य साथियों के साथ कार से राजस्थान जा रहा था। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे बीकानेर के करीब सामने से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे फूलचंद्र व अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अक्षय अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही माता-पिता रो-रोकर बेहाल हो गए। पत्नी पूजा बेसुध हो गई। फूलचंद्र के घर में भी मातम पसरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मासूम बच्चों के सिर से उठ गया पिता का सहारा
अक्षय की मौत से उसके बेटे अक्षत व बेटी ईशानी के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं फूलचंद्र की मौत से तीन बेटी व दो बेटों का सहारा छिन गया।

मृतक अक्षय गौतम। फाइल फोटो

मृतक अक्षय गौतम। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed