फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two youths died after being electrocuted while removing a sound machine, family members cried out inconsolably

Pratapgarh : मूर्ति विसर्जन के बाद करंट लगने से दो युवकों की मौत, लटक रहे हाईटेंशन तार से साउंड बॉक्स टकराया

Thu, 02 Oct 2025 04:52 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Oct 2025 04:52 PM IST
सार

Pratapgarh News : मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने के बाद मालवाहक गाड़ी से साउंड मशीन उतारते वक्त हाइटेंशन तार की चपेट में आए दो युवक गंभीर झुलस गए। आनन फानन में परिजन इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले आए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Two youths died after being electrocuted while removing a sound machine, family members cried out inconsolably
घटना के बाद ट्रॉमा सेंटर पर जुटी पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

मालवाहक गाड़ी से साउंड मशीन उतारते वक्त हाइटेंशन तार की चपेट में आए दो युवक गंभीर झुलस गए। आनन फानन में परिजन इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले आए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर इलाके की पुलिस भी ट्रामा सेंटर पहुंच गई।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के शाहपुर के विजय कुमार सरोज पुत्र दुखी राम शटरिंग का काम करता था। उसने शारदीय नवरात्रि पर घर के सामने दुर्गा प्रतिमा स्थापित की थी। पंडाल में आसपास के लोग भी सुबह और शाम पूजा अर्चना में जुट रहे थे। बृहस्पतिवार को विजयदशमी के दिन विजय पड़ोसी सनी पुत्र मनोज गौतम सहित अन्य लोगों के साथ गाजे बाजे के साथ प्रतिमा के विसर्जन मालवाहक गाड़ी पर साउंड बॉक्स पर भक्ति गीतों को बजाते हुए दुर्गागंज के सिंगाही के कृत्रिम तालाब पर गए थे।
विज्ञापन


विसर्जन के बाद सभी घर लौट आए। मालवाहक गाड़ी से सनी साउंड मशीन उतार के विजय को पकड़ाने लगा। इसी बीच ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आ गए। जिससे दोनों एक साथ बुरी तरह करंट के झटके से झुलस गए। दोनों के अचानक जमीन पर गिरकर तड़पते ही परिजनों की चीख पुकार मच गई। परिजन दोनों को लेकर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां थोड़ी देर में ही डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे घंटे बाद दूसरे को भी मृत घोषित कर दिया। उधर. मौत की खबर से परिजन शव को लेकर ट्रामा सेंटर में रोने बिलखने लगे। सूचना पर सीओ विनय प्रभाकर साहनी और एसओ प्रभात कुमार सिंह पहुंच गए। इधर हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ भी पहुंच गई। पुलिस शव का पंचनामा भरने की कर्रवाई में जुटी थी।


नौ दिनों के बाद दो परिवारों की बिखर गई  खुशियां 

नौ दिनों तक खुशियों की शोर से भरा हुआ था, उसी घर पर अचानक हुए हादसे से मातमी सन्नाटा पसर गया। पूरे नवरात्रि तक पूजा अर्चना के बाद विसर्जन होते ही दुःख के ग्रहण से दो परिवारों की खुशियां मातमी चीखों में बदल गई। शाहपुर के विजय सरोज कई वर्षों से मां दुर्गा की आराधना करता था। इसके लिए उसने घर पर ही पूजा पंडाल सजा कर मां दुर्गा की भक्ति में परिवार और आसपास के लोगों के साथ जुटा था।

बृहस्पतिवार की घटना में उसकी मौत से पत्नी किरन रोते-रोते ही बेहोश हो गई। विजय के पीछे उसके तीन बच्चे अनाथ हो गए। बेटा मनीष और मासूम दो बेटियां नीलू और साक्षी कम ही उम्र में पिता के प्यार से वंचित हो गए। वहीं सनी पिता के चार संतानों में छोटा था। अभी वह इंटर की पढ़ाई कर रहा था। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां संवारी पहुंची तो उसकी चीख पुकार से हर किसी की आंखें नम हो गईं। 

कम ऊंचाई पर हाइटेंशन तार से हुआ हादसा

शाहपुर में दो युवकों की करंट लगने से मौत को लेकर लोगों का गुस्सा बिजली विभाग पर रहा। दरअसल हादसा हाइटेंशन तार काफी नीचे से गुजरा था। बताते है 11 हजार वोल्ट का तार 12 फीट से गुजरा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed