{"_id":"64973358259325efa00445fc","slug":"two-women-clashed-in-medical-college-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-762-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में भिड़ी दो महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में भिड़ी दो महिलाएं
Sat, 24 Jun 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रताप बहादुर मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल ओपीडी में मारपीट करतीं तथाकथित आशा बहु।संवाद
मरीज के चक्कर में दो महिलाएं ओपीडी के सामने एक दूसरे से भिड़ गई। सुरक्षाकर्मी दूर खड़े होकर देख रहे थे। मरीज और तीमारदार वीडियो बना रहे थे।
महिला अस्पताल के ओपीडी के ठीक सामने दो महिलाएं गुड़िया सिंह और संगीता पांडेय खड़ी थीं। इस बीच एक रेखा नाम की मरीज आई। मरीज को प्राइवेट अस्पताल ले जाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसका फायदा तीसरा व्यक्ति उठाते हुए मरीज को लेकर प्राइवेट अस्पताल चला गया। नाराज गुड़िया सिंह और संगीता पांडेय के बीच कहा सुनी होने लगी। बात बढ़ी तो मारपीट शुरू हो गई। ओपीडी की लाइन में लगे मरीज के साथ अन्य तीमारदार इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया और फेसबुक पर वायरल करने लगे। इस मामले में सीएमएस रीना प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। मारपीट होने की चर्चा सुनाई पड़ी है। सोमवार से आशा ड्रेस में आने वाली आशाओं को छोड़ मरीज या फिर तीमारदार को ही अस्पताल में प्रवेश दिया जाएगा। दलालों को अस्पताल के बाहर रखा जाएगा। अंदर आने पर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।