{"_id":"686181c3715e2b354b0a02d8","slug":"two-smugglers-arrested-with-22-turtles-in-lalganj-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-142598-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लालगंज में 22 कछुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लालगंज में 22 कछुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को तस्करी के लिए ले जा रहे 22 कछुओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस की एक टीम शनिवार की शाम गश्त पर निकली थी। इसी बीच सूचना मिली कि सलेम भदारी के महंगुआ तिराहे पर बाइक सवार दो खड़े हैं। तलाशी के दौरान बैग में भरे 22 कछुए बरामद हुए। आरोपियों की पहचान लालगंज कोतवाली के भेभौरा निवासी आलोक भारती एवं कपिल भारती के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपियों को कछुओं के साथ कोतवाली लाया गया।
यहां वन दरोगा रमेश कुमार एवं त्रिभुवन नाथ तिवारी को बुलाकर कछुओं को सौंप दिया गया। वन विभाग की टीम कछुओं को संरक्षित स्थान पर ले गई है। इधर रविवार को दरोगा राजेश कुमार यादव की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी कछुओं को तस्करी के लिए ले जा रहे थे। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।