फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two people including BC Sakhi arrested on charges of cheating

Pratapgarh News: ठगी के आरोप में बीसी सखी समेत दो लोग गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two people including BC Sakhi arrested on charges of cheating
बैंक अफसर बनकर खातों से रुपये उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए साइबर पुलिस ने पीलीभीत के रहने वाले सरगना बीसी सखी समेत दो बदमाशों को सोमवार भोर में राजापाल चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा। उनके पास से ठगी करने में प्रयुक्त होने वाला लैपटाॅप, स्कैनर समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है। साइबर बदमाशों ने बैंक खातों में मोबाइल नंबर बदलकर, खाताधारकों की जानकारी चुराकर और यूपीआई आईडी बनाकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने बताया कि गिरोह बैंक के सदस्य बिजनेस करेस्पॉन्डेंट (बीसी) के रूप में काम करते हुए खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। पकड़े गए पीलीभीत जनपद के बीसलपुर के कंगवा निवासी सरगना प्रेमपाल बीसी सखी है। उसने अपने करीबी अनिल कुमार का मोबाइल नंबर शहर के रहने वाले कपिल नारायण मिश्रा के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते में लिंक करा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद 24 अगस्त से लेकर 16 अक्तूबर 2024 के बीच धोखे से 2,28,000 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने डिजिटल उपकरणों, जैसे फिंगर स्कैनर और लैपटॉप का इस्तेमाल कर बड़ी चालाकी से लाखों रुपये ट्रांसफर किए। गिरोह ने यूनियन बैंक के बिजनेस करेस्पॉन्डेंट (बीसी) के रूप में अपनी पहचान का गलत फायदा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इनके पास से लैपटॉप, फिंगर स्कैनर और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पकड़े गए दोनों बदमाशों को पुलिस ने जेल भेजा। एएसपी ने अंजान नंबर से आने वाले फोन की जांच पड़ताल के बाद ही बैंक संबंधित जानकारी किसी को देने की बात कही।

साइबर अपराधियों से बचने का तरीका : ऐसे साइबर अपराधों से बचने के लिए लोग अपनी बैंकिंग जानकारी गोपनीय रखें, किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी या पिन साझा न करें, और बैंक खाते से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत बैंक या साइबर क्राइम थाने को दें। सतर्कता और जागरुकता ही सुरक्षा का सबसे अच्छा उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed