फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two-party face-to-face burying dead body

खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर खत्म कराया विवाद

Sat, 13 Jul 2019 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two-party face-to-face burying dead body
शव दफनाने को लेकर दो पक्ष हुए आमने-सामने
विज्ञापन

खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने खत्म कराया विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा। जेठवारा इलाके में शव दफनाने को लेकर दो पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने हो गए। मारपीट की नौबत आ गई। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्ष को समझाबुझाकर शांत कराया।

जेठवारा थाना क्षेत्र के पर्वतपुर निवासी देवता दीन निर्मल की 17 वर्षीय पुत्री दीपा काफी दिनों से बीमार चल रही थी। बुधवार को दीपा की मौत हो गई। परिजन दीपा के शव को रावतपुर हसनपुर में स्थित खेत में दफना रहे थे। रावतपुर ग्राम प्रधान रामप्रताप सिंह व रामचरन हरिजन ने अपनी भूमिधरी जमीन बताते हुए शव को दफनाने से रोक दिया। इसे लेकर दोनों पक्ष लाठी-डंडा लेकर आमने सामने हो गए। ग्राम प्रधान ने इस की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दी। खबर मिलते ही जेठवारा एसओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व विभाग से क्षेत्रीय लेखपाल शिक्षा यादव मौके पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed