फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   two new ac ambulance

बेल्हा पहुंची दो एएलएस एंबुलेंस

Thu, 20 Apr 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 20 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
 योगी सरकार में जिले को आधुनिक सुविधाओं से लैस दो एंबुलेंस मिली हैं। जिला अस्पताल से ज्यादा मरीजों को सुविधा इस एंबुलेंस में मिलेगी। मगर यह एंबुलेंस जिला अस्पताल से रेफर होने वाले गंभीर मरीज को इलाहाबाद या फिर लखनऊ के मेडिकल कॉलेज ही लेकर जाएगी।
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेल्हा के सीएमओ को भी दो एएलएस एंबुलेंस दी है। दोनों एंबुलेंस जिला अस्पताल पहुंच गई हैं और अस्पताल परिसर में खड़ी हैं। जिला अस्पताल से गंभीर हालत में इलाहाबाद या फिर लखनऊ मेडिकल कॉलेज के साथ एम्स रेफर होने वाले मरीजों को लेकर जाएंगी। बाकी मरीजों के लिए 108 एंबुलेंस सेवा देगी। इस एंबुलेंस में सिरींज पंप लगा हुआ है। जिससे मरीजों के आवश्यकता के अनुसार समय-समय पर दवा दी जाती रहेगी। इसमें वेंटीलेटर लगा हुआ है। यहां से रेफर होने वाले गंभीर मरीजों को अब अस्पताल से ही वेंटीलेटर में रख दिया जाएगा। इसी में मल्टीपैरामॉनीटर और ईसीजी मशीन लगी हुई है, जो मरीजों के पल्स और हार्ट के बारे में ईएमटी को पल-पल की रिपोर्ट देती रहेगी। शुगर नापने के लिए ग्लूको मीटर भी लगा है। सबसे बड़ी बात यह है कि एंबुलेंस में तीन तरह की सक्शन मशीन लगी हुई है।
विज्ञापन


एक्सीडेंट में घायल होने वाले मरीजों को ब्रेन में या फिर सांस की नली में जमे ब्लड को यह मशीन साफ करती रहेगी। एंबुलेंस में डबल एसी, इनवर्टर के साथ तमाम व्यवस्था की गई है। सीएमएस, सीएमओ और नोडल अधिकारी के निर्देश पर ही यह एंबुलेंस मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल छोड़ने के लिए जाएगी। इसके लिए मरीजों से किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मामलो में मिलेगी यह एंबुलेंस
सीएमओ यूके पांडेय ने बताया कि एएलएस एंबुलेंस हार्ट अटैक, सांस लेने में परेशानी, नवजात बच्चों के गंभीर मामले, सडक़ दुर्घटना में घायल हेड इंजरी के साथ आग से झुलसे मरीजों को जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद इलाहाबाद पहुंचाएगी। इससे बेल्हा के मरीजों को काफी राहत मिलेगी। एंबुलेंस को भेजना शुरू कर दिया गया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed