फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two laborers died due to the collapse of a dilapidated house, creating chaos

जर्जर मकान की छत ढहने से दो मजदूरों की मौत, मचा कोहराम

Tue, 14 Jan 2020 12:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two laborers died due to the collapse of a dilapidated house, creating chaos
लालगंज के डीह मेंहदी में गिरा जर्जर मकान का मलवा जिसमें दबकर मरे मजदूर। - फोटो : PRATAPGARH
लालगंज कोतवाली के डीहमेंहद में जर्जर मकान तोड़ते समय छत व दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिसके मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि नीचे काम रहे अन्य मजदूर बच गए। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के डीहमेंहदी के प्रधानपति व पूर्व जिला पंचायत सदस्य नवाब अली घर के करीब ही एक पुराना जर्जर मकान तुड़वा रहे थे। मकान के ध्वस्तीकरण के लिए तीन दिन से 12 मजदूर काम कर रहे थे। सोमवार की सुबह सभी मजदूर काम करने पहुंच गए। मजदूर जर्जर मकान तोड़ने के साथ ही ईंट निकाल रहे थे। करीब साढ़े नौ बजे सलीम (32) पुत्र याकूब व विनोद कुमार सरोज (25) पुत्र राम बहादुर सरोज निवासीगण डीहमेंहदी थाना लालगंज जर्जर मकान के दूसरी मंजिल पर चढ़ने के बाद रेलिंग व बारजा तोड़ रहे थे।
विज्ञापन

अचानक जर्जर मकान की छत व दीवार भरभराकर नीचे गिर पड़ी। बारजा तोड़ रहे सलीम और विनोद दोनों दीवार व छत के साथ नीचे गिरकर मलबे के नीचे दब गए। मकान के नीचे काम कर रहे दूसरे मजदूर हादसे में बाल-बाल बचे। लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ेे। लोगों ने मशक्कत के बाद मलबे के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि तब तक सलीम की सांसें थम चुकी थी। गंभीर रूप से घायल विनोद को लेकर लोग लालगंज सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो मौतों के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते रहे। घटना की खबर मिलने पर लालगंज कोतवाल व एसडीएम लालगंज मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद एहितयात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। एएसपी पश्चिमी दिनेश द्विवेदी ने बताया कि अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। फिलहाल इत्तेफाकिया घटना है।
मुफलिसी में कट रही थी सलीम की जिंदगी
लालगंज कोतवाली के डीहमेंहदी निवासी सलीम अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसके कंधे पर परिवार के गुजर बसर की जिम्मेदारी थी। वह अपने परिवार की खातिर कम उम्र से ही मेहनत मजदूरी करने लगा था। सलीम की मौत से उसकी बूढ़ी मां नूरजहां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पत्नी नाजरीन अपनी बेटी जैफा और बेटा हूद से लिपटकर रोती रही। लोगों का कहना था कि दो बच्चों के सिर से जहां पिता का साया छिन गया। वहीं मुफलिसी काटकर बेटे को बड़ा करने वाली नूरजहां के बुढ़ापे की लाठी का सहारा छिन गया। हादसे के बाद हर किसी की आंख नम दिखी।
दूसरे बेटे को राम बहादुर ने खो दिया
लालगंज कोतवाली के डीहमेंहदी निवासी विनोद कुमार चार भाई थे। राम बहादुर के तीसरे बेटे विनोद की शादी नहीं थी। विनोद के सबसे छोटे भाई अच्छेलाल की मौत पहले हो चुकी है। सोमवार को हादसे में विनोद की मौत से पूरे परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक विनोद के परिवार की माली हालत भी ठीक नहीं है।
जर्जर मकान के स्वामित्व को लेकर पूर्व प्रधान काटने लगे कन्नी
लालगंज कोतवाली के डीहमेंहदी निवासी हाजी निसार को दो मंजिला मकान था। निसार के कोई औलाद नहीं थी। उन्होंने अपनी संपत्ति अपने भतीजे जमा के नाम कर दी थी। बाद में जमा के बेटे हारून ने आबादी में बने मकान को प्रधानपति नवाब के हाथ बेच दिया था। जिसे नवाब गिरवाकर नया मकान बनवाने की तैयारी में थे। सोमवार को जर्जर मकान तुड़वाने के दौरान हादसे में दो मजदूरों की मौत से कोहराम मचा रहा। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की पूछताछ में नवाब बताते रहे कि वह जर्जर मकान जरूर तुड़वा रहे थे लेकिन यह मकान उनका नहीं है। मकान हारून का है। पुलिस हारून से घटना की बाबत जानकारी लेने लगी। उसने बताया कि वह मकान काफी दिनों पहले नवाब के हाथ बेच दिया है। अब उस मकान से उनका कोई लेना देना नहीं है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पुलिस का माथा चकरा गया। पुलिस हकीकत का पता करने के लिए गांव के लोगों से जानकारी करती रही।

टूटा मलबा हटा रहे थे मजदूर, नहीं पड़ी दीवार पर नजर
प्रधानपति नवाब अली का जर्जर मकान गिराने के लिए मजदूर प्रदीप कुमार, हीरालाल, रामलाल, गिरधारीलाल, लल्लू, धर्मराज, हरीलाल, तड़ाक व बिट्टू भी काम कर रहे थे। ये सभी नीचे व दूसरे सिरे पर नीचे काम कर रहे थे। जबकि सलीम व विनोद दूसरी मंजिल पर चढक़र बारजा व रेलिंग तोड़ रहे थे। अचानक छत व बाहरी हिस्से की दीवार भरभराकर नीचे गिर पड़ी। सलीम व विनोद को संभलने का मौका नहीं मिला। जबकि नीचे काम कर रहे मजदूर दूर टूटा मलबा हटा रहे थे। उनकी भी नजर दीवार पर नहीं पड़ी।

लालगंज के डीह मेंहदी में जर्जर मकान गिराने के दौरान दबकर मरे सलीम के बिलखते परिजन।

लालगंज के डीह मेंहदी में जर्जर मकान गिराने के दौरान दबकर मरे सलीम के बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

लालगंज के डीह मेंहदी में जर्जर मकान गिराने के दौरान दबकर मरे विनोद की अचेत हुई मां व बहन।

लालगंज के डीह मेंहदी में जर्जर मकान गिराने के दौरान दबकर मरे विनोद की अचेत हुई मां व बहन।- फोटो : PRATAPGARH

लालगंज के डीह मेंहदी में जर्जर मकान गिराने के दौरान दबकर मरे मजदूर विनोद का बिलखता भाई।

लालगंज के डीह मेंहदी में जर्जर मकान गिराने के दौरान दबकर मरे मजदूर विनोद का बिलखता भाई।- फोटो : PRATAPGARH

लालगंज के डीह मेंहदी में जर्जर मकान गिराने के दौरान दबकर मृत मजदूर विनोद सरोज। फाइल फोटो

लालगंज के डीह मेंहदी में जर्जर मकान गिराने के दौरान दबकर मृत मजदूर विनोद सरोज। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

लालगंज के डीह मेंहदी में जर्जर मकान गिराने के दौरान दबकर मृत मजदूर मोहम्मद सलीम। फाइल फोटो

लालगंज के डीह मेंहदी में जर्जर मकान गिराने के दौरान दबकर मृत मजदूर मोहम्मद सलीम। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed