फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two including the block chief sued for beating the worker

कार्यकर्ता की पिटाई में ब्लाक प्रमुख समेत दो पर मुकदमा

Wed, 29 Jul 2020 11:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two including the block chief sued for beating the worker
बैठक में शामिल होने के चलते एक सपा कार्यकर्ता की पिटाई कर दी गई। इसके साथ ही उसे धमकाया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रमुख बिहार समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के सरायबबुइन गांव में बीते 24 जुलाई को सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव की अगुवाई में एक बैठक हुई थी। इसमें सपा कार्यकर्ता बलवंत यादव पुत्र जागेश्वर यादव भी मौजूद था। आरोप है कि शाम को उसके घर पर जाकर पचमहुआ गांव निवासी ब्लाक प्रमुख अनुभव यादव व विनोद सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह व दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पत्नी कुसुम व बलवंत को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। बाघराय पुलिस ने बलवंत यादव की तहरीर पर ब्लाक प्रमुख बिहार अनुभव यादव व विनोद सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह निवासी सोती का पुरवा पचमहुआ व दो अज्ञात के विरुद्ध मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। उधर, ब्लाक प्रमुख बिहार अनुभव यादव का कहना है साजिश के तहत उन्हें फंसाने का कुचक्र रचा जा रहा है। मारपीट और धमकी देने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन

कोर्रही में दो पक्षों मे जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव
बाघराय थाना क्षेत्र के धनीपुर कोर्रही गांव निवासी सोनू सरोज व गुड्डू सरोज के बीच पुरानी रंजिश है। मंगलवार दोपहर दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इस दौरान एक पक्ष से प्रवीण सरोज पुत्र हरिश्चंद्र, नीरज पुत्र बुद्धू निवासी कोर्रही धनीपुर, इंदल पुत्र राजाराम निवासी भिटारा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष से अनिल सरोज पुत्र रामनाथ निवासी रोहाना जेठवारा, सुनील पुत्र रामनाथ निवासी रोहाना, लक्ष्मण पुत्र राजेंद्र निवासी रोहाना को गंभीर चोटें आईं। घायलों को सीएचसी बाघराय में भर्ती कराया गया। गंभीर अवस्था में इंदल सरोज, नीरज सरोज व दूसरे पक्ष के अनिल सरोज को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया। मौके पर पुलिस ने रोहाना से आए वीर बहादुर व रामप्रसाद को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के लोगों ने बाघराय थाने में तहरीर दी है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में तीन महिलाएं घायल
थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में ललेश कुमार व शिवमूरत के बीच पुरानी रंजिश को लेकर महिलाएं भिड़ गईं। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष से रीता देवी (25) पत्नी ललेश कुमार सरोज व दूसरे पक्ष से सुशीला देवी (40) पत्नी हरिशंकर, कुसुम देवी (45) पत्नी शिवमूरत गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं का इलाज सीएचसी बाघराय मे चल रहा है। रीता देवी को प्रारंभिक इलाज के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।
मारपीट में छह लोग भेजे गए जेल
थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में सोमवार की देर शाम अहलादगंज गांव के लोगों ने दर्जनों लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में गंभीर रूप से घायल 12 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बाघराय पुलिस ने अहलादगंज गांव निवासी आशिक अली, इंसान, शमशेर, बबुआ, अनवर और सलामत को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें जेल भेजा गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
प्रयागराज से लौटे युवक को कुंडा बाईपास पर करेंटी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके घर सूचना दी। इसके बाद शव को कोतवाली ले आए। सुबह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सांगीपुर थाना क्षेत्र के भंवरी लखनपुर गांव निवासी संतोष कुमार सिंह (32) पुत्र राजेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार को प्रयागराज गया था। लौटते समय वह कुंडा आ गया। रात के 11 बजे बाईपास पर करेंटी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके पास से मोबाइल मिला। जिससे पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। रात में ही घरवाले कोतवाली पहुंच गए। सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed