{"_id":"670572d76efa276c86005ee6","slug":"two-including-ex-serviceman-traveling-on-e-rickshaw-killed-in-collision-with-mini-truck-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-126095-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मिनी ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शे पर सवार पूर्व सैनिक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मिनी ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शे पर सवार पूर्व सैनिक समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर भुपियामऊ फ्लाईओवर के करीब मंगलवार दोपहर बेकाबू मिनी ट्रक ने ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व सैनिक समेत दो सवारी की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं।
लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां एक महिला को गंभीर हालत में प्रयागराज के एसआरएन रेफर कर दिया गया।
वहीं, मिनी ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार है। पुलिस ने अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। देहात कोतवाली के भुआलपुर किला निवासी 20 वर्षीय लवकुश ई-रिक्शा चालक हैं।
मंगलवार दोपहर वह सवारी लेकर भुपियामऊ जा रहे थे। इस बीच रानीगंज की ओर से आ रहे मिनी ट्रक ने ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। आवाज सुनकर लोगों जुट गए। स्थानीय निवासी अभय प्रताप सिंह ने एनएचएआई के निगरानी वाले वाहन से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने लालगंज के इटैला निवासी 30 वर्षीय लवकुश गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उपचार के दौरान जेठवारा के भावनपुर पूरे रमजान निवासी 50 वर्षीय पूर्व सैनिक मोहम्मद अय्यूब की मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल पूरे रायजू निवासी 45 वर्षीय विद्यावती को एसआरएन रेफर कर दिया। घायल चालक लवकुश, उदयपुर के लोकापुर निवासी 35 वर्षीय फोटो और भानूपुर निवासी 28 वर्षीय प्रीति सिंह का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
देहात कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ई-रिक्शा व मिनी ट्रक कब्जे में लिया गया है।
प्रयागराज जाने को निकले थे पूर्व सैनिक अय्यूब : जेठवारा के भावनपुर पूरे रमजान निवासी मोहम्मद अय्यूब सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद लखनऊ की सुरक्षा एजेंसी में नौकरी करने लगे थे। वह प्रयागराज में फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात थे।
प्रयागराज जाने के लिए वह मंगलवार को बाइक लेकर घर से निकले। शहर में बाइक खड़ी करने के बाद वह ई-रिक्शे से भुपियामऊ की ओर जा रहे थे। तभी मिनी ट्रक ने ई-रिक्शे में टक्कर मार दी और उनकी मौत हो गई।
एजेंसी में लोडर का हिसाब करने निकले थे लवकुश : इटैला के लवकुश गुप्ता अपने परिवार के साथ शीतलमऊ में किराये पर रहते थे। उन्होंने मैजिक लोडर खरीदी थी। जो खींच गई थी।
वह घर से रुपये लेकर सरायसागर स्थित फाइनेंस एजेंसी में हिसाब करने के लिए निकले थे। घटना की खबर मिलते ही पत्नी रंजना बेसुध हो गईं। तीन वर्ष के कार्तिक व दो वर्ष की बेटी लाडो के सिर से पिता का साया छिन गया।