{"_id":"68e2b33fb20df667e60bbd74","slug":"two-groups-clashed-at-the-fair-17-were-fined-for-disturbing-the-peace-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-149264-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मेले में दो पक्षों में मारपीट, 17 लोगों का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मेले में दो पक्षों में मारपीट, 17 लोगों का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
जनपद के ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। घटना मकंद्रूगंज पुलिस चौकी के करीब भरत चौक घंटाघर के करीब हुई। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस ने शांतिभंग में 17 लोगों का चालान कर दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भरत मिलाप के दौरान कल्लू और विपिन कुमार पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। यह देख पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही एक पक्ष के लोग भाग निकले। दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को पकड़कर पुलिस ने कोतवाली भेज दिया। मारपीट का वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। पकड़े गए युवक प्रयागराज, कोहड़ौर व शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले थे। नगर कोतवाल नीरज यादव ने बताया कि मारपीट करने वाले 17 लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया।
-- -- -
चप्पे -चप्पे पर पुलिस, मनचलों को रोकने में नाकाम
भरत मिलाप में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। इसके बावजूद मनचले भीड़भाड़ के साथी मेला क्षेत्र में मनमानी करते नजर आए। मनचले मुख्य सड़कों के अलावा गलियों में भी युवती व महिलाओं को देख अभद्र टिप्पणी करते नजर आए। पुलिसकर्मी चौराहे समेत अन्य प्वाइंटों पर तैनात थे, जो अपनी जगह से हीले तक नहीं। सुरक्षा में लगे सात सौ से अधिक पुलिसकर्मी मेले में पहुंचे मनचलों को रोकने में नाकाम रहे। चौक, बाबागंज, रामलीला मैदान में मनचले धक्कामुक्की करते नजर आए। भ्रमण करने वाले पुलिसकर्मी भी केवल औपचारिकता ही निभाते रहे। शिकायत पर कुछ मनचलों को पुलिस ने पकड़ा भी लेकिन बाद में छोड़ दिया।