फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two drivers will be deployed in long distance buses

Pratapgarh News: लंबी दूरी वाली बसों में दो चालकों की लगाई जाएगी ड्यूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two drivers will be deployed in long distance buses
परिवहन निगम लंबी दूरी की बसों में हादसाें को रोकने के लिए नई पहल शुरू करने जा रहा है। एक साथ दो चालकों की ड्यूटी लगाने की तैयारी में है। इससे ड्राइवर की थकान से होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ डिपो में 106 और लालगंज डिपो के पास 44 निगम की बसें हैं। इनमें से 22 बसें लंबी दूरी चलती हैं। 150 चालकों का पद रिक्त चल रहा है। ऐसे में मजबूरन लंबी दूरी चलने वाली बस में एक ही चालक की ड्यूटी लगाई जा रही है। जबकि शासन का आदेश है कि 600 किमी की दूरी तक जाने वाले बसों पर दो चालकों का भेजना अनिवार्य है। जिससे इनका संचालन सुगमता से हो सके। बस संचालन के दौरान चालक काे आराम मिल सके और होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन

रोडवेज एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि जिले में 150 चालकों को संविदा पर चयन करने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इनकी तैनाती के बाद लंबी दूरी चलने वाली बसों में एक साथ दो चालकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कुंडा में 26 को तो लालगंज में 27, पट्टी में 28 और प्रतापगढ़ डिपो में 29 को रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षात्कार के बाद चालकों का चयन किया जाएगा। मेले में आने वाले अभ्यार्थियों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। उन्हें अपने साथ लाइसेंस, आधार कार्ड, कक्षा आठ पास या फिर हाईस्कूल पास की डिग्री के साथ चार फोटो साथ में लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed