Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two Delhi divers killed, two injured in mini truck collision on highway

Pratapgarh News: हाईवे पर मिनी ट्रक की टक्कर से दिल्ली के दो स्नानार्थियों की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two Delhi divers killed, two injured in mini truck collision on highway
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर देल्हूपुर थाना क्षेत्र के गजेहड़ा जंगल के करीब शेखनपुर में ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके प्रयागराज जाने वाले दिल्ली के श्रद्धालुओं को मिनी ट्रक ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि पत्नी व चालक घायल हो गए। खबर मिलने पर रोते बिलखते परिजन भी मॉर्चरी पहुंचे। दिल्ली के रोहिणी निवासी 75 वर्षीय अशोक मेहरा अपने 44 वर्षीय बेटे कुणाल मेहरा, पत्नी 70 वर्षीय मंजू मेहरा बेटी 25 वर्षीय शिल्पा मेहरा संग कार से अयोध्या के लिए दो दिन पहले निकले।
विज्ञापन

कार अमृतसर के लारेंस रोड निवासी 35 वर्षीय दिनेश कपूर चला रहे थे। अयोध्या दर्शन पूजन करने के बाद सभी कार से ही प्रयागराज महाकुंभ के लिए निकल पड़े।
बुधवार भोर में देल्हपुर थाना क्षेत्र के गजेहड़ा जंगल के करीब शेखनपुर में स्थित ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके। स्थानीय लोगों के अनुसार चाय पीने के बाद सभी कार में बैठने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी शहर की ओर जा रहे मिनी ट्रक ने कार के करीब खड़े अशोक, कुणाल, मंजू व कार चालक दिनेश को टक्कर मारते हुए चला गया। शिल्पा पीछे थी। जिसके बाल-बाल बच गई।

खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां चिकित्सकों ने अशोक व कुणाल को मृत घोषित कर दिया। देल्हूपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed