{"_id":"684b0f661efd104b5d088b3a","slug":"two-bike-riders-died-and-one-injured-in-a-car-collision-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-141521-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के हिसामपुर में बुधवार की रात बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पूरे धना टिकरिया सेमरा निवासी 26 वर्षीय मनोज कुमार सरोज गोसाईं का पुरवा के रहने वाले 38 वर्षीय जीतलाल के साथ इटावा के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे।
दो दिन पूर्व दोनों ईंट भट्ठा से वापस घर लौटे थे। बुधवार की शाम मनोज अपनी बाइक से जीत लाल व सेमरा निवासी राकेश सरोज के 12 वर्षीय बेटे अविनाश सरोज के साथ सब्जी लेने हिसामपुर बाजार गए थे।
सब्जी खरीदने के बाद तीनों नरई चौराहा पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहां से बाइक में पेट्रोल भराकर तीनों घर जाने लगे। तभी हिसामपुर जिल्ला के करीब बेकाबू कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। आसपास के लोगों की मदद से तीनों को उपचार के लिए कुंडा सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जीतलाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि मनोज कुमार व अविनाश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अविनाश को प्रयागराज एसआरएन ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे।