{"_id":"64d265d7391c66019f0cdd96","slug":"two-accused-arrested-in-the-murder-of-a-young-man-in-love-affair-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-2682-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 08 Aug 2023 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 08 Aug 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
रानीगंज। पूरे राम सहाय में 24 मई 2022 को हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। कोतवाली के गड़ौरी खुर्द के सलमान की प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद पुलिस ने उसकी प्रेमिका व एक रिश्तेदार को जेल भेजा था। घटना में शामिल प्रेमिका के परिवार के दो सदस्य फरार चल रहे थे। जिनकी तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। रानीगंज थानाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह नरसिंहगढ़ मस्जिद के पास फरार चल रहे कुकरी का पुरवा पूरे राम सहाय निवासी नौशाद और अशफाक उर्फ सन्ने काे गिरफ्तार किया गया। संवाद
........
विज्ञापन
........