{"_id":"64d1158ef4ca3f73d4064b06","slug":"two-absconding-accused-arrested-in-the-murder-of-a-young-man-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-2669-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: युवक की हत्या में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: युवक की हत्या में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 07 Aug 2023 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 07 Aug 2023 09:32 PM IST
विज्ञापन
रानीगंज। पूरे राम सहाय में 24 मई 2022 की रात पट्टी कोतवाली के गड़ौरी के रहने वाले सलमान की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस कुछ दिन पहले एक युवक व युवती को जेल भेज चुकी है। सलमान की हत्या में शामिल युवती के परिवार के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने अफसरों से गुहार भी लगाई थी। पुलिस ने सोमवार को फरार चल रहे दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। रानीगंज थानाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने बताया कि अभी पूछताछ चल रही है। संवाद
विज्ञापन