फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Truck stuck at railway crossing in Raniganj; Rajdhani Express halted for 40 minutes.

Pratapgarh News: रानीगंज में रेलवे फाटक पर फंसी ट्रक, राजधानी एक्सप्रेस 40 मिनट रुकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Truck stuck at railway crossing in Raniganj; Rajdhani Express halted for 40 minutes.
पट्टी-रानीगंज मार्ग पर सोमवार रात मां बाराही देवी धाम रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रक का एक्सल टूट गया। इससे ट्रक रेलवे फाटक पर फंस गया और ट्रेनों का संचालन 40 मिनट तक ठप रहा। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस को भी 40 मिनट तक रोकना पड़ा।
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे हुई। क्रॉसिंग पार करते समय ट्रक का एक्सल टूट गया। इस वजह से फाटक नहीं बद हो सका। रात 10:17 बजे राजधानी एक्सप्रेस मां बाराही धाम स्टेशन पहुंची। फाटक बंद न होने के कारण ट्रेन को 40 मिनट तक स्टेशन पर ही रोककर रखा गया।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर संजय सिंह ने रेलवे कर्मचारियों की मदद से रेलवे ट्रैक पर बैरिकेडिंग की। इसके बाद ट्रेन को रात 10:58 बजे रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रक खराब होने की वजह से ट्रेन का संचालन प्रभावित हुआ। इस दौरान कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रोकी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed