{"_id":"658de995b39de59f650757ca","slug":"truck-overturned-on-highway-caused-long-traffic-jam-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-9845-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हाईवे पर पलटा ट्रक, लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हाईवे पर पलटा ट्रक, लगा लंबा जाम
Fri, 29 Dec 2023 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 29 Dec 2023 03:03 AM IST
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा में पलटा ट्रक। संवाद
राष्ट्रीय राजमार्ग पर टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। कोहरा अधिक होने के कारण पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहनों का टकराव सड़क पर पलटे ट्रक से होने लगा। हादसे के अंदेशा होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए पीछे से आ रहे वाहनों को रोकना शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंचे राष्ट्रीय मार्ग के कर्मचारियों के साथ पुलिस कर्मियों ने बैरीकेडिंग कर वाहनों को रोका। करीब आधे घंटे के बाद क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया जा सका। प्रयागराज के गंगापार स्थित सब्जी मंडी से आलू लेकर ट्रक मुंगरा बादशाहपुर सब्जी मंडी जा रहा था। सुबह करीब 6.30 बजे गौरा पूरे बदल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक के पिछले दो टायर फट गए। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
ट्रक पर लदे आलू के बारे सड़क पर बिखर गए। ट्रक चालक शोएब और खलासी सकीम को मामूली चोटें आई। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी गौरा ले जाया गया। वहीं कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने से पीछे से आ रहे पिकअप ने सड़क किनारे पलटे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया। हालांकि पिकअप की टक्कर से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसी तरह कई वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण वह ट्रक से टकराने लगे। अनहोनी की आश्ंका होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। सड़क पर ट्रक पलटने से करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम ने सड़कों पर बैरीकेडिंग कर दी। क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया गया। उसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
पांच बालिकाओं की जान बची
आलू लेकर मुंगरा बादशाहपुर सब्जी मंडी जा रहे ट्रक का टायर फटा, उसी समय पांच बालिकाएं सड़क पार कर कोचिंग जा रही थी। ट्रक और बालिकाओं की दूरी महज 50 मीटर थी। बालिकाओं के सड़क पार करते ही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। बालिकाओं की जान बाल-बाल बच गई।
डीसीएम ट्रक के पीछले दो टायर फट गए थे। इसी वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। मौेके पर फोर्स के साथ पहुंचकर ट्रक को क्रेन से हटाया गया। एनएचआई के कर्मचारियों ने ट्रक को सड़क से हटाने में मदद किया।
- धर्मेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष फतनपुर।