{"_id":"6071e5548ebc3e590c0a228d","slug":"truck-driver-killed-in-a-face-to-face-collision-pratapgarh-news-ald303827853","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने की टक्कर में ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने की टक्कर में ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा में सड़क हादसे में घायल इलाज के दौरान मृत युवक का शव पहुंचने पर ज?
- फोटो : PRATAPGARH
आमने-सामने से ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिजनौर जनपद के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के वाहिद नगर निवासी गुरमीत सिंह (50) पुत्र हरवंश सिंह ट्रक ड्राइवर था। वह शुक्रवार रात खलासी फरमान (25) पुत्र महबूब के साथ रायबरेली से प्रयागराज की ओर जा रहा था।
शनिवार भोर में कुंडा कोतवाली के गयासपुर गांव के सामने बाईपास पर अचानक उसके ट्रक का अगला टायर फट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन
घटना में गुरमीत के साथ ही दूसरे ट्रक के ड्राइवर आकाश त्रिवेदी (25) पुत्र मुकुल कुमार चादरा महोली को गंभीर चोटें आईं। ट्रकों के टकराने से हुए धमाके से दूसरे वाहन ड्राइवरों में हड़कंप मच गया। लोग अपने वाहन किनारे कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने लगे।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी लाई। इलाज के दौरान गुरमीत सिंह की मौत हो गई। जबकि दूसरे ड्राइवर आकाश त्रिवेदी को गंभीर हालत में सीएचसी से स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज भेजा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।