फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Truck crushed a teenager riding a bike

Pratapgarh News: ट्रक ने बाइक सवार किशोर को रौंदा, ग्रामीणों ने चालक को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed a teenager riding a bike
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के खनवारी के पास दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे चारों बाइक सवार गिर पड़े। पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक की धुनाई कर दी और जाम लगा दिया। ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे ग्रामीण पुलिस के आश्वासन पर मान गए।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ के रचपालिपुर के गुड्डू पटेल के घर पर निशान का कार्यक्रम था। इसके लिए रिश्तेदारों के घर निमंत्रण देकर वह बाइक से राजकुमार के साथ लौट रहा था। खनवारी नहर के पास सामने से बाइक से आ रहे इसी गांव के अभिनव गौतम की बाइक से उसकी मोटरसाइकिल टकरा गई।
विज्ञापन

अभिनव के साथ उसका साथी अमित शुक्ला भी था। टक्कर के बाद चारों लोग सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने चारों को टक्कर मार दी। इसमें अभिनव उर्फ विक्की (16) की मौके पर ही मौत हो गई। अमित शुक्ला निवासी खनवारी और राजकुमार राजपालीपुर थाना संग्रामगढ़ गुड्डू पटेल को स्वास्थ्य केंद्र संग्रामगढ़ ले जाया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। मौके पहुंचे थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन भाइयो में छोटा था अभिनव

मृतक अभिनव गौतम अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई रंजीत प्राथमिक विद्यालय नगरियामऊ में शिक्षक हैं। जबकि छोटा भाई संदीप गौतम यूपी पुलिस में लखनऊ के एक थाने में कांस्टेबल हैं।






पिटाई से चालक चोटिल

दुर्घटना के पश्चात ग्रामीणों ने ट्रक चालक को जमकर पीटा। चालक धीरेंद्र पाल निवासी रुमतीपुर आजाद नगर थाना महेशगंज को काफी चोट आई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed