{"_id":"5c82bfb2bdec2213f01bd09b","slug":"truck-axle-broken-felt-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक का एक्सल टूटा, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक का एक्सल टूटा, लगा जाम
Sat, 09 Mar 2019 12:54 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
jam in Mussoorie
सिराथू। सहालग के कारण शुक्रवार को कस्बे में यातायात का भारी दबाव रहा। कस्बे के तीनों मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी बीच सैनी की ओर से आ रहे ट्रक का एक्सल टूट जाने से फाटक के पास आधा रास्ता जाम हो गया। रेलवे फाटक सुबह करीब साढ़े दस बजे बंद होने के बाद 11.44 बजे खुला।
इस दौरान सवा घंटे तक रेलवे फाटक बंद रहने से जाम में फंसे यात्री बेहाल हो गए। किसी तरह जाम हटवाकर फाटक खोला गया। यातायात दबाव के कारण रेलवे फाटक दोपहर करीब ढाई बजे खुला तो फिर 3.10 बजे ही बंद हो पाया। रेलवे ट्रैक पर वाहनों के फंसे रहने से करीब 42 मिनट तक दिल्ली-हावड़ा मार्ग अवरूद्ध रहा। अप और डाउन लाइन की गाड़ियों का आउटर पर रोक दिया गया। एसडीएम ज्योति मौर्या का कहना है कि जाम की समस्या हल के प्रयास किए जा रहे हैं।