फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Troubled by family feud, young man commits suicide by hanging himself

Pratapgarh News: पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 13 Feb 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 13 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Troubled by family feud, young man commits suicide by hanging himself
नवाबगंज थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यवसाई से लूट की घटना बाद जुटी भीड़। संवाद
पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

कुंडा। पारिवारिक विवाद से परेशान होकर शराब के नशे में युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरे महिपाल सिंह निवासी अमृत लाल विश्वकर्मा (30) की शादी नौ वर्ष पूर्व गुड़िया देवी उर्फ गायत्री के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक शराब पीने के कारण ही पति- पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। पति से नाराज होकर पत्नी गुड़िया एक वर्ष से अपने मायके जाकर रहने लगी थी। रविवार की रात करीब 12 बजे युवक शराब पीकर घर पहुंचा और नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटक गया। सुबह परिजनों ने उसे पेड़ पर फांसी से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसका शव फंदे से नीचे उतारा। अमृत लाल फर्नीचर का काम करता था। उसके एक बेटा अभय और एक बेटी महिमा है। थाना प्रभारी नंद लाल सिंह ने बताया कि युवक शराब पीने का आदि था। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से सदमे में था। संवाद


.............................
फोटो -31
युवती ने दुपट्टे से लगाया फंदा, दी जान
बाघराय। जमलामऊ तिहैत का पुरवा गांव निवासी राम नरेश पांडेय पीएसी में नौकरी करते हैं, जो इस समय लखीमपुर खीरी में तैनात है। रविवार की रात में रामनरेश पांडेय की बेटी श्वेता पांडेय उर्फ मोनू (19) ने अपने कमरे के दोनों ओर लगे दरवाजों को बंद कर पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब सौतेली मां ममता पांडेय ने आवाज लगाई तो कोई आवाज नहीं आई जिसपर पति रामनरेश पांडेय को फोन कर मामले की सूचना दी। इस पर गांव के प्रधान सत्येंद्र बहादुर ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष बाघराय निकेत भारद्वाज को दी। इस पर थानाध्यक्ष ने पहुंचकर दरवाजा धक्का देकर खोला और युवती के शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक युवती का भाई अनिरुद्ध दिल्ली में रहता है। संवाद

नवाबगंज थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यवसाई से लूट की घटना बाद जुटी भीड़। संवाद

नवाबगंज थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यवसाई से लूट की घटना बाद जुटी भीड़। संवाद

नवाबगंज थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यवसाई से लूट की घटना बाद जुटी भीड़। संवाद

नवाबगंज थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यवसाई से लूट की घटना बाद जुटी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed