{"_id":"6897817eb941c226b1052589","slug":"tree-fell-on-the-main-line-power-was-out-all-night-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-145349-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मेनलाइन पर गिरा पेड़, रातभर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मेनलाइन पर गिरा पेड़, रातभर गुल रही बिजली
विज्ञापन
शहर के रूपापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े पूरे केशवराय के समीप कटरा रोड पर शुक्रवार देररात मेनलाइन पर पेड़ गिर गया। जिससे अस्पताल की 33 हजार केवी लाइन और बिजली के खंभे टूट गए। गनीमत रही कि मेनलाइन और पोल गिरने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
उपकेंद्र से जुड़े कई मोहल्लों में रातभर बिजली गुल रही। वहीं, ग्रामीण अंचल के उपकेंद्रों से हो रही अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। शुक्रवार रात 11.30 बजे कटरा रोड विकास भवन के आगे अचानक महुआ का पेड़ धराशाई हो गया। पेड़ मेनलाइन व दो बिजली के खंभों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर बिजली कर्मियों ने आपूर्ति को बंद किया।
शनिवार दोपहर तीन बजे तक लाइन की मरम्मत व पोल लगाने का कार्य हुआ। शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। ग्रामीण अंचल के भुपियामऊ, सोनाही, रानीगंज अजगरा, अंतू, पहाड़पुर, बहोरिकपुर समेत अन्य उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में अघोषित बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की परेशानी को बढ़ाया। एसडीओ सोनू कुमार ने बताया कि पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित रही।