फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tree branch fell on 33 KVA line, power cut for five hours

Pratapgarh News: 33 केवीए की लाइन पर गिरी पेड़ की डाल, पांच घंटे गुल रही बिजली

Fri, 08 Sep 2023 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 08 Sep 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
Tree branch fell on 33 KVA line, power cut for five hours
निर्बाध आपूर्ति का दवा रहा फेल, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान गायब रही बत्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। भुपियामऊ उपकेंद्र से शहर के दहिलामऊ उपकेंद्र को आने वाली 33 केवीए की मेन लाइन के तार पर बृहस्पतिवार की शाम बारिश के दौरान पेड़ की दो डाल गिर गईं। बड़नपुर व फुलवरिया गांव के पार तार पर डाल गिरने की वजह से कई मोहल्लों में पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली गुल होने से जन्माष्टमी के मौके पर कार्यक्रमों में बाधा पड़ी और लोगों को परेशानी हुई।
बारिश के दौरान तेज हवाओं की वजह से बिजली के तार पर पेड़ की डाल गिरने के बाद कई इलाके अंधेरे में डूब गए। दहिलामऊ उपकेंद्र से जुड़े सगरा, पूरे ईश्वरनाथ, पूरे केशवराय, गायघाट, शुकूलपुर, अष्टभुजानगर, मीराभवन, दहिलामऊ, पुलिस लाइन, करनपुर, देवकली आंशिक, गायत्री नगर, बलीपुर आंशिक मोहल्ले में बृहस्पतिवार की शाम सात बजे बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

बारिश बंद होने के बाद फाॅल्ट की खोजबीन कर मरम्मत का काम शुरू कराया गया। रात करीब बारह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो सिविल लाइंस सहित अलग- अलग मोहल्ले में लोगों को राहत मिली। हालांकि बृहस्पतिवार को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा फेल माना गया। रात के समय कृष्ण जन्मोत्सव के समय भी शहर के उपकेंद्र , गड़वारा, संड़वा चंद्रिका सहित कुंडा, पट्टी, लालगंज, रानीगंज तहसील मुख्यालयों के उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली की मनमानी कटौती की गई। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि बारिश की वजह से लोकल फॉल्ट बढ़े हैं। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। समय पर मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति बहाल भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed